लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस कृष्ण मुरारी ने यूसीसी विवाद पर कहा, "लोकतंत्र में बहुमत का दबाव होता है लेकिन फैसले समावेशी होने चाहिए"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 22, 2023 12:42 IST

सुप्रीम कोर्ट से इस महीने रिटायर हुए जस्टिस कृष्ण मुरारी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर कहा कि यह बेहद गंभीर मुद्दा है और इस पर कोई भी निर्णय लेने से पहले जनता के साथ व्यापक परामर्श की आवश्यकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस कृष्ण मुरारी ने कहा कि यूसीसी पर व्यापक सहमति बनाने की जरूरत हैइसमें कोई शक नहीं की लोकतंत्र में बहुमत की इच्छा होती है लेकिन फैसले समावेशी होने चाहिए यूसीसी पर कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी विचारों को रिकॉर्ड में रखा जाना बेहद आवश्यक है

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से इस महीने रिटायर हुए जस्टिस कृष्ण मुरारी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर कहा कि यह बेहद गंभीर मुद्दा है और इस पर कोई भी निर्णय लेने से पहले जनता के साथ व्यापक परामर्श की आवश्यकता है। लगभग 42 वर्षों तक कानून की क्षेत्र में सेवा करने के बाद सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए जस्टिस मुरारी ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं की लोकतंत्र में बहुमत की इच्छा होती है कि सारे निर्णय उनके हिसाब से लिये जाए लेकिन इसका यह अर्थ कतई नहीं होना चाहिए कि अल्पसंख्यकों की वैचारिक अवहेलना हो।

समाचार वेबसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस से यूसीस समेत कई मुद्दों पर बात करते हुए जस्टिस कृष्ण मुरारी ने कहा कि यूसीसी पर कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी विचारों को रिकॉर्ड में रखा जाना बेहद आवश्यक है और संसद द्वारा यूसीसी से संबंधित कोई कानून लाने से पहले उन विचारों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विधि आयोग यूसीसी के मसले पर पहले से ही जनता से प्रक्रिया मांग रहा है और उसने जनता की राय जानने के लिए तारीख भी बढ़ा दी है। यूसीसी पर कोई भी कानून परामर्श से तय हो और उसमे समावेशी प्रक्रिया का शामिल किया जाना बेहद आवश्यक है।

पूर्व जस्टिस मुरारी ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता या संविधान के तहत प्रदत्त कोई भी मौलिक अधिकार पूर्ण नहीं है। यह सभी कुछ प्रतिबंधों के अधीन है। हां, इस बात में कोई शक नहीं कि देश में सभी को अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता है। लेकिन अगर किसी कारण से ऐसी स्थिति बनने लगे कि धार्मिक आजादी बड़े पैमाने पर समाज में हस्तक्षेप करने लगती है तो इस पर विचार करने की जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस कृष्ण मुरारी ने यूसीसी के अलावा कॉलेजियम सिस्टम पर लग रहे आरोपों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि चूंकि कॉलेजियम सिस्टम में सारी जानकारी जनता के लिए उपलब्ध नहीं है, इसलिए जनमानस में ऐसी धारणा बनी है कि कॉलेजियम प्रणाली अपारदर्शी है।

उन्होंने इस मसले को उदाहरण के साथ समझाते हुए कहा कि मान लीजिए कि यदि कॉलेजियम दो नामों पर विचार करता है और उनमें से किसी एक के नाम की सिफारिश करता है और उसके बाद यदि वह दूसरे नाम की शिफारिश क्यों नहीं की। यह बताना शुरू कर दे तो उस व्यक्ति की प्रतिष्ठा के बारे में सोचें, जिसके नाम की सिफारिश न की गई हो। इस कारण से कॉलेजियम बैठक की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती है।

टॅग्स :समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड)Justiceसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos