लाइव न्यूज़ :

ये नीतीश कुमार नहीं 'नाश कुमार' हैं, जदयू के पूर्व प्रवक्ता ने बिहार के मुख्यमंत्री पर बोला हमला

By शिवेंद्र राय | Updated: August 7, 2022 16:30 IST

बिहार में राजनीतिक पारा इन दिनों गर्म है। जनता दल यूनाइटेड से आरसीपी सिंह की विदाई हो चुकी है। जाते-जाते आरसीपी सिंह ने जदयू को डूबता जहाज बताते हुए कहा था कि नीतीश कुमार सात जन्म में भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। अब जदयू के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक ने नीतीश पर हमला बोलते हुए उन्हें 'नाश कुमार' कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअजय आलोक ने नीतीश कुमार को 'नाश कुमार' कहानीतीश के शासन में बिहार रोज एक साल पीछे जा रहा है- अजय आलोकनीतीश कुमार ने बिहार का सत्यानाश किया- अजय आलोक

पटना:  बिहार की सियासत इन दिनों गर्म है। भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपीसी सिंह अब पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। आरसीपी सिंह ने जेडीयू को डूबता जहाज बताया। अब पार्टी में जारी घमासान के बीच जदयू के पूर्व प्रवक्ता डॉक्टर अजय आलोक ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। अजय आलोक ने नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई ट्वीट किए हैं। 

अजय आलोक ने लिखा,  "क्या संयोग हैं और अजब प्रयोग हैं। पेट भर के गालियां दे के और पेट में कितने दांत हैं ये बताके राष्ट्रीय अध्यक्ष , दो दो बार धोखा दे के खुद को CM बना के चुनाव लड़ने वाले अध्यक्ष संसदीय बोर्ड - ये काम सिर्फ़ एक ही विरला पार्टी कर सकती हैं जिसके नायाब नेता को सब भूलने की आदत हैं ।"

उन्होंने आगे लिखा, "पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री बनने की आशा में बिहार का सत्यानाश करने वाले ये महान व्यक्ति नीतीश कुमार नहीं बल्कि 'नाश कुमार' है। कालीदास ने तो अपनी डाल काटी थी ये आदमी अपनी छाया को काटने चला है । सोचिए आप लोग, आपका क्या होगा ?" पीएम की नीति आयोग की बैठक में नहीं जाएंगे क्योंकि कोरोना से निकले हैं  'नाश कुमार' लेकिन  समारोह में जाएंगे , सांसदो की बैठक करेंगे -अरे खुल के गाइए लालू जी के शब्दों में , पलटने का मौसम आ गया , बिहार की सत्ता में बने रहना इनका 1-1 दिन बिहार को 1-1 साल पीछे ले जा रहा हैं।"

अजय आलोक ने लिखा, "बिहार में आजकल ये भी प्रासंगिक हैं। कबीरदास की उल्टी वाणी -बरसे सोना भींगे पानी -नाश कुमार के रहते सब सम्भव है।"

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनबन के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पार्टी छोड़ चुके हैं। पार्टी से इस्तीफा देते हुए आरसीपी सिंह ने कहा था कि उनके खिलाफ एक साजिश रची जा रही थी, क्योंकि वह केंद्रीय मंत्री बन गए थे। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'ईर्ष्या का कोई इलाज नहीं है।' कभी नीतीश कुमार के सबसे करीबी लोगों में से एक गिने जाने वाले आरसीपी सिंह ने जदयू को डूबता जहाज बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार सात जन्म में भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयूRam Chandra Prasad SinghआरजेडीRJD
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप