लाइव न्यूज़ :

आरसीपी सिंह आज भाजपा में हो सकते हैं शामिल, जदयू से अलग होने के बाद से नीतीश पर हैं हमलावर; 2024 से पहले बिहार में बड़ा खेल

By विनीत कुमार | Updated: May 11, 2023 11:25 IST

नीतीश कुमार के कभी बेहद करीबी रहे आरसीपी सिंह आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वह दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने पिछले साल जदयू छोड़ दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू के पूर्व नेता और नीतीश कुमार के करीबी रहे आरसीपी सिंह भाजपा में होंगे शामिल।आरसीपी सिंह ने पिछले साल जदयू छोड़ दी थी, हाल में जदयू के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया था।

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कभी सबसे खास रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह आज भाजपा में शामिल हो सकते है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी को लेकर ऐसी अटकलें पहले से लगाई जा रही हैं। पिछले साल भी आरसीपी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगी थी। आरसीपी ने पिछले साल अगस्त में जदयू से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद से ही वह नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं। 

सामने आई जानकारी के अनुसार दिन में करीब 12.30 बजे आरसीपी सिंह दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।  इससे पहले हाल में जदयू के के पूर्व प्रवक्ता डॉ अजय आलोक ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया था।

ये कवायद उस समय हो रही है जब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हैं। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज अपने मुंबई प्रवास के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। 

नीतीश और तेजस्वी पहले उद्धव ठाकरे के आवास पर जाएंगे और बाद में पवार से उनके घर पर मुलाकात करेंगे। जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार 2024 के चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ मजबूत गठजोड़ बनाने के लिए विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की थी।

जद (यू) के एमएलसी कपिल पाटिल ने कहा कि कुमार और राजद नेता यादव उपनगरीय बांद्रा में उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ में दोपहर का भोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों नेता शाम को पवार से उनके दक्षिण मुंबई स्थित आवास 'सिल्वर ओक' में मिलेंगे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :Ram Chandra Prasad Singhनीतीश कुमारजेडीयूबिहार समाचारBihar news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील