लाइव न्यूज़ :

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अमित शाह से पूछा सवाल, कहा- अगर अल्पसंख्यक CAA से प्रभावित नहीं होंगे, तो मुसलमानों इससे बाहर क्यों?

By भाषा | Updated: March 2, 2020 05:33 IST

कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए, शाह ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आश्वासन दिया कि संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के कारण किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं जाएगी। अगर

Open in App
ठळक मुद्दे पूर्व वित्त मंत्री ने ट्विटर पर एक पोस्ट में पूछा, ‘‘गृह मंत्री का कहना है कि सीएए से कोई अल्पसंख्यक प्रभावित नहीं होगा। यह सही है, तो उन्हें देश को बताना चाहिए कि सीएए से कौन प्रभावित होगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उनकी उस टिप्पणी के लिए उन पर निशाना साधा कि अल्पसंख्यक समुदाय का कोई भी व्यक्ति संशोधित नागरिकता कानून से प्रभावित नहीं होगा और पूछा कि ऐसा है तो तो फिर मुसलमानों को इस कानून से बाहर क्यों रखा गया है।

कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए, शाह ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आश्वासन दिया कि संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के कारण किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं जाएगी।

पूर्व वित्त मंत्री ने ट्विटर पर एक पोस्ट में पूछा, ‘‘गृह मंत्री का कहना है कि सीएए से कोई अल्पसंख्यक प्रभावित नहीं होगा। अगर यह सही है, तो उन्हें देश को बताना चाहिए कि सीएए से कौन प्रभावित होगा। अगर सीएए से कोई भी प्रभावित नहीं होगा, जैसा कि वर्तमान में है, तो सरकार ने कानून क्यों पारित किया?

उन्होंने पूछा, ‘‘यदि सीएए का उद्देश्य सभी अल्पसंख्यकों को लाभ पहुंचाना है (गुह मंत्री के अनुसार, कोई भी प्रभावित नहीं होगा), तो मुसलमानों को अधिनियम में उल्लिखित अल्पसंख्यकों की सूची से बाहर क्यों रखा गया है?’’ 

टॅग्स :पी चिदंबरमअमित शाहनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए