लाइव न्यूज़ :

एस जयशंकर को विदेश मंत्री बनाए जाने के पीएम मोदी के फैसले की पूर्व राजनयिकों ने की तारीफ

By भाषा | Updated: June 1, 2019 02:37 IST

विदेश मंत्रालय में पूर्व सचिव विवेक काटजू ने कहा कि राजनयिक के रूप में जयशंकर का उत्कृष्ट रिकार्ड रहा है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शानदार तरीके से सहायता करेंगे।

Open in App

पूर्व राजनयिकों और अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञों ने पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर की विदेश मंत्री के रूप में नियुक्ति की सराहना करते हुए कहा कि वह अपार राजनयिक अनुभव के साथ राजनीति में प्रवेश कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय में पूर्व सचिव विवेक काटजू ने कहा कि राजनयिक के रूप में जयशंकर का उत्कृष्ट रिकार्ड रहा है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शानदार तरीके से सहायता करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘वह श्रेष्ठ पेशेवर हैं। भारतीय राजनयिकों का अच्छे इंसान और अच्छा राजनीतिक हस्ती होने का इतिहास बहुत अच्छा रहा है। इन सबके बावजूद पेशेवर रूप से सक्षम होना अलग बात है। लेकिन जब आप राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो नयी दिशा होती है।’’

काटजू ने कहा, ‘‘जयशंकर को अच्छे राजनीतिक व्यक्तित्व के रूप में खुद को साबित करना होगा और मुझे भरोसा है कि वह ठीक से यह कर सकेंगे।’’

कजाकिस्तान और स्वीडन में भारत के पूर्व राजदूत अशोक सज्जनहार ने कहा कि जयशंकर का चुनाव एक शानदार फैसला है। उन्होंने कहा कि वह राजनयिक क्षेत्र के अपने 40 साल के मूल्यवान अनुभव के साथ काम करेंगे और वह अमेरिका, रूस तथा चीन समेत कई देशों के साथ भारत के रिश्तों को समझते हैं।

भारत के जानेमाने रणनीतिक विश्लेषक रहे दिवंगत के. सुबमण्यम के बेटे जयशंकर भारत-अमेरिका परमाणु करार के लिए वार्ता करने वाले भारतीय दल के सदस्य थे।

एक और सेवानिवृत्त राजनयिक ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा कि जयशंकर इस पद के लिए उत्कृष्ट पसंद हैं और राजनयिक क्षेत्र में उनका अनुभव राजनीतिक क्षेत्र में भी उनके साथ रहेगा।

काटजू ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विदेशों में भारतवंशी समुदाय पर बहुत ध्यान दिया था और सार्वजनिक जीवन के लोग जयशंकर से इसे जारी रखने की उम्मीद करेंगे।

टॅग्स :मोदी सरकारमोदीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप