लाइव न्यूज़ :

महानगर पालिका चुनाव में क्या 50 लाख रुपये लेकर पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने बांटे टिकट?, पूर्व पार्षद भानुषी रावत ने लगाए गंभीर आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2026 16:17 IST

अशोक चव्हाण ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “मैंने किसी से पैसे नहीं मांगे हैं। सामाजिक जीवन में मेरा 50 साल का लंबा करियर रहा है। मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया।”

Open in App
ठळक मुद्देअशोक चव्हाण ने हालांकि आरोपों को खारिज कर दिया।भाजपा के मेहनती कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया गया है।रावत को कट्टर समर्थक के रूप में जाना जाता है।

मुंबईः महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले महानगर पालिका चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर सभी पार्टियों में व्याप्त असंतोष के बीच एक पूर्व पार्षद ने पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अशोक चव्हाण पर रुपये लेकर टिकट देने का आरोप लगाया। चव्हाण ने हालांकि आरोपों को खारिज कर दिया।

मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ शहर में चव्हाण के लंबे समय से सहयोगी माने जाने वाले भानुषी रावत ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने धनवान उम्मीदवारों को टिकट देने के लिए 50 लाख रुपये लिए थे। रावत ने आरोप लगाया, “रुपये के बदले टिकट देकर पार्टी ने अपने वफादार कार्यकर्ताओं की बलि दी है।”

उन्होंने दावा किया कि वर्षों की सेवा के बावजूद भाजपा के मेहनती कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया गया है। चव्हाण ने आरोपों को खारिज करते हुए शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, “मैंने किसी से पैसे नहीं मांगे हैं। सामाजिक जीवन में मेरा 50 साल का लंबा करियर रहा है। मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया।”

वर्ष 1980 से चव्हाण के साथ राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे रावत को उनके कट्टर समर्थक के रूप में जाना जाता है। रावत ने कहा कि उन्होंने वार्ड नंबर 16 से अपने बेटे के लिए भाजपा से टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने आखिरी समय में नामांकन रद्द कर दिया। नांदेड़ महानगर पालिका सहित राज्य की 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा और मतगणना अगले दिन होगी।

टॅग्स :महाराष्ट्रAshok ChavanमुंबईBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?