लाइव न्यूज़ :

82 साल के उम्र में पूर्व नौकरशाह बी एन युगंधर का निधन, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला के पिता थे

By भाषा | Updated: September 13, 2019 20:26 IST

सूत्रों ने बताया कि युगंधर की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है और सत्य नडेला उनकी एकमात्र संतान हैं। 1962 बैच के आईएएस अधिकारी युगंधर ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव के तौर पर भी सेवाएं दी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री कार्यालय और मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक के रूप में सेवाएं दी थीं। पूर्व नौकरशाह के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि उनका दोपहर में निधन हो गया।

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला के पिता एवं पूर्व नौकरशाह बी एन युगंधर का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

युगंधर ने दिवंगत पी वी नरसिम्हा राव के कार्यकाल में प्रधानमंत्री कार्यालय और मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक के रूप में सेवाएं दी थीं। पूर्व नौकरशाह के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि उनका दोपहर में निधन हो गया। उन्होंने बताया कि युगंधर का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं था।

सूत्रों ने बताया कि युगंधर की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है और सत्य नडेला उनकी एकमात्र संतान हैं। 1962 बैच के आईएएस अधिकारी युगंधर ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव के तौर पर भी सेवाएं दी थीं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि योजना आयोग (अब नीति आयोग) के सदस्य के तौर पर उन्होंने योजना में अक्षम लोगों संबंधी मामलों पर पूरा अध्याय शामिल करने में अहम भूमिका निभाई। तेलंगाना के मुख्य सचिव एस के जोशी ने युगंधर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘वह आईएएस अधिकारियों के अगुवा थे और सिविल सेवा अधिकारियों के ताज में हीरा थे।’’

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव के पद्मनाभैया ने युगंधर के साथ अपने जुड़ाव के बारे में कहा, ‘‘वह एक प्रतिबद्ध एवं बेहतरीन अधिकारी थे। वह आईएएस अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत हुआ करते थे। वह वामपंथी विचारधारा से प्रभावित थे। यह हम सभी का नुकसान है।’’

तेलंगाना आईएएस अधिकारियों के संघ के अध्यक्ष बी पी आचार्य ने कहा कि युगंधर ग्रामीण विकास के क्षेत्र में योगदान के लिए युवा अधिकारियों के आदर्श थे। ‘‘ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करे।’’ 

टॅग्स :सत्य नाडेलातेलंगानाआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसमाइक्रोसॉफ्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया