लाइव न्यूज़ :

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- अपना एक ही बेटा को भी नहीं संभाल पाए

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2024 18:04 IST

राबड़ी देवी ने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि हमने अपने परिवार के साथ-साथ राज्य को भी चलाया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम देश भी चला सकते हैं, इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सभी बच्चे अच्छा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान पर पलटवार कियाराबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान पर पलटवार किया हैउन्होंने कहा, नीतीश कुमार का एक ही बेटा है, उसको भी वह संभाल नहीं पाए

पटना: बिहार में लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें नीतीश कुमार उनके नौ बच्चों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार का एक ही बेटा है। उसको भी वह संभाल नहीं पाए, हमारे बच्चे तो अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चुनाव प्रचार के दौरान गाली-गलौज कर रहे हैं। उन्हें इस बात से भी दिक्कत है कि हमारे 9 बच्चे हैं। इसमें उनका क्या बिगड़ता है? 

राबड़ी देवी ने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि हमने अपने परिवार के साथ-साथ राज्य को भी चलाया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम देश भी चला सकते हैं, इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सभी बच्चे अच्छा कर रहे हैं। लेकिन नीतीश का एक बेटा है, जिसे वो संभाल नहीं सकते हैं। पहले अपना देख लें तब दूसरे की बात करें। 

जब राबड़ी देवी से यह सवाल किया गया कि पीएम मोदी यह कह रहे हैं कि चुनाव के बाद हेलीकॉप्टर पर घूमने वाले को जेल जाना होगा तो उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की धमकी और गिदड भभकी से हम डरने वाले नहीं है। उनको जो बोलना है बोलते रहें, हम लोग उनकी बातों पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं। मामला कोर्ट में है, कोर्ट से जो फैसला आएगा, वह देखा जाएगा। हम लोग किसी के कहने या धमकी देने से डरने वाले लोग नहीं हैं। 

राजद किसी से डरने वाली पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव का मुद्दा रोजगार, विकास, महंगाई और किसानों की आय बढ़ाना है। हम सभी लोगों के लिए काम कर रहे हैं। राज्य में अब लोगों को तेजस्वी यादव पर भरोसा हो रहा है। तेजस्वी यादव जिस तरह से 17 महीने में लोगों को नौकरियां दी है, अब बेरोजगार हमारे साथ हैं और हमारी बातों पर भरोसा कर रहे हैं। 

वहीं, भाजपा की तरफ से 400 पार के दावों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह लोग 400 तो पार नहीं पर कर पाएंगे, लेकिन इंडी एलायंस इस बार 300 पार सीट जरूर हासिल करेगी। अब बिहार की जनता किसी से डरने वाली नहीं है। हम सबका साथ, सबका विकास करने वाले लोग हैं। देश की जनता को हमारे ऊपर भरोसा है और उनका साथ भी हम लोगों को मिल रहा है।

टॅग्स :राबड़ी देवीबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारत15 दिन में खाली कीजिए?, बिहार में सम्राट सरकार ने राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने को कहा?

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?