लाइव न्यूज़ :

Weather Alert: दिल्ली में 10 जून के बाद बारिश होने की संभावना, देश के कई हिस्सों में हो सकती है तेज बारिश

By प्रिया कुमारी | Updated: June 7, 2020 18:00 IST

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 10 जून के बाद दिल्ली में बारिश हो सकती है। साथ अगर मौसम इसी तरह रहा तो देश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देमानसून की रफ्तार को ध्यान में रखते हुए देश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 8 जून यानी की कल से 10 जून को दिन में तेज हवाए चलेंगी।

शनिवार को देश के कई हिस्सों में मौसम काफी सुहाना रहा, कई जगहों में बारिश हुई। शायद ऐसा पहली बार ही हो रहा होगा जब जून के महीने में तापमान 40 के नीचे रहा हो। मौसम विभाग ने क्षेत्रिय विशिष्ट विज्ञान केंद्र का कहना है कि मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए बिल्कुल सही स्थिति है। अगर ऐसा ही रहा तो देश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 

मानसून की रफ्तार को ध्यान में रखते हुए कहा जा रहा है कि अगर इसी तरह रफ्तार रहा तो देश के गोवा, कोंकण, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और बंगाल की खाड़ी और पूवोर्तर के कुछ हिस्सों में अलगे दो तीन दिनों के दौरान बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 23 दिनों में कर्नाटक के कुछ और इलाको, पूरे तमिलनाडु, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, पूरी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

दिल्ली में जून के महीने में मौसम काफी सुहाना है। रविवार की सुबह दिल्ली में हल्की बारिश हुई, जिसके बाद मौसम काफी सुहाना रहा। तापमान भी काफी कम में रहा लगभग 30 से 40 के बीच, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले 48 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की या रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 8 जून से 10 जून को दिन में तेज हवाए चलेंगी। तापमान में भी ज्यादा इजाफा नहीं होगा, हालांकि दिन बारिश होने की उतनी संभावना नहीं है। लेकिन इसके बाद 11 जून और 12 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे बारिश की संभावना है। 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'