लाइव न्यूज़ :

फोर्ब्स की 75 सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में शी जिनपिंग आए टॉप पर, नरेंद्र मोदी नंबर 9, केवल दो भारतीयों को मिली जगह

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 9, 2018 15:16 IST

फोर्ब्स की दुनिया के 75 सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में पिछले साल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को नंबर एक पर रखा गया था।

Open in App

योशिता सिंह

न्यूयॉर्क , नौ मई ( भाषा ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया की दस सबसे ताकतवर हस्तियों में शुमार किया गया है। मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने यह सूची जारी की। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हटाकार पहले पायदान पर जगह बनाने में सफल रहे। फोर्ब्स की दुनिया के 75 सबसे ताकतवर लोगों की सूची- 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नौवें पायदान पर जगह मिली है। 

जिनपिंग ने पिछले लगातार चार वर्ष तक इस सूची में शीर्ष पर चले आ रहे पुतिन को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है। सूची में तीसरे पायदान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप , चौथे पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और पांचवें पर अमेजन प्रमुख जैफ बेजोस हैं। पीएम मोदी के बाद फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (13 वें ), ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे (14वें), चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग (15वें), एप्पल के सीईओ टिम कुक (24वें) स्थान पर रखा गया है। 

पीएम मोदी-शी जिनपिंग वार्ता के बाद हॉटलाइन स्थापित करेंगी भारत और चीन की सेनाएं : रिपोर्ट

रिलांयस इडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस सूची में पीएम मोदी के अलावा स्थान पाने वाले दूसरे भारतीय हैं। वहीं , माइफ्रोसॉफ्ट के सीईओ भारतीय मूल के सत्य नडेला को 40 वें पायदान पर रखा गया है।फोर्ब्स ने कहा , " धरती पर लगभग 7.5 अरब लोग हैं , लेकिन इन 75 पुरुषों एवं महिलाओं ने दुनिया को बदलने का काम किया है। फोर्ब्स दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की वार्षिक रैंकिंग के लिए हर 10 करोड़ लोगों में से एक शख्स की पहचान करता है , जिनका कार्य सर्वाधिक महत्वपूर्ण हो।" 

चार साल में चार बार चीन जा चुके हैं पीएम नरेंद्र मोदी, शी जिनपिंग के संग अनौपचारिक भेंट की ये है वजह

फोर्ब्स ने कहा कि मोदी दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश ( भारत ) में " बेहद लोकप्रिय बने हुए हैं " । इसमें मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए मोदी सरकार के नवंबर 2016 के नोटबंदी के फैसले का हवाला दिया गया है। हाल के वर्षों में मोदी ने आधिकारिक यात्रा के दौरान ट्रंप और जिनपिंग के साथ मुलाकात की और वैश्विक नेता के रूप में अपनी पहचान बढ़ाई है। इसके अलावा वह जलवायु परिवर्तन से निपटने के अंतरराष्ट्रीय प्रयास में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उभरे हैं। 

मुकेश अंबानी पर फोर्ब्स ने कहा कि अरबपति उद्योगपति ने 2016 में भारत के अति- प्रतिस्पर्धी बाजार में 4-जी सेवा जियो शुरू करके प्राइस वार छेड़ दी। वर्ष सूची में 17 नए नामों को शामिल किया गया है , इसमें सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद (8 वें ) भी है। सूची में पोप फ्रांसिस (6), बिल गेट्स (7), फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों (12), अलीबाबा के प्रमुख जैक मा (21) भी शामिल हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजी जिनपिंगरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिनडोनाल्ड ट्रंपमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos