लाइव न्यूज़ :

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लिए सभी दलों को एकजुट होकर युक्तिसंगत समाधान निकालना चाहिए: सुधांशु त्रिवेदी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर भाजपा प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि व्यापक राष्ट्रीय हित में ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ जैसे ‘‘बड़े परिवर्तन’’ के लिए सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर युक्तिसंगत समाधान निकालना चाहिए।

‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ के विषय पर आयोजित एक वेबिनार में भाजपा नेता ने इस मुद्दे को सामाजिक सरोकार का विषय बताया और कहा कि बार-बार चुनाव होने से विकास तो अवरूद्ध होता ही है कई बार महत्वपूर्ण निर्णयों को टालना भी पड़ता है।

उन्होंने दावा किया कि जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का फैसला 2019 में इसलिए संभव हो सका क्योंकि उस वक्त साल-डेढ़ साल चुनाव नहीं थे और तत्कालीन राज्य में तैनाती के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की उपलब्धता थी।

इस वेबिनार का संचालन कर रहे भाजपा सांसद व पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि देश के प्रबुद्ध वर्ग के साथ ही कोशिश होगी कि आमजन भी इस विषय पर चर्चा और विचार करे।

उन्होंने कहा, ‘‘इस विचार को आगे बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में और कार्यक्रम होंगे।’’

वेबिनार को संबोधित करते वरिष्ठ पत्रकार ने ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ के विचार का समर्थन किया और कहा कि कुछ मुद्दे राष्ट्रीय हित के होते हैं जिनपर सभी राजनीतिक दलों को एक मत होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 1987 में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने के मुद्दे पर विपक्षी दलों की एक बैठक हुई थी जिसमें शामिल सभी दलों ने इसके समर्थन में प्रस्ताव पारित किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रस्ताव पारित करने वाले दल आज इसी विचार का विरोध कर रहे हैं।’’

त्रिवेदी ने कहा कि लगातार चुनाव से सामाजिक तानेबाने पर भी असर पड़ता है और देश की अंतरराष्ट्रीय छवि भी प्रभावित होती है। इसके लिए उन्होंने दिल्ली विधानसभा के पिछले चुनावों के दौरान चर्च पर कथित हमले को लेकर हुई राजनीति का उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘बड़े राजनीतक परिवर्तन के लिए सभी राजनीतिक दलों और प्रबुद्ध लोगों को एक साथ आकर एक अच्छा युक्तिसंगत समाधान निकालना चाहिए।’’

ज्ञात हो कि ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ के विचार को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा पिछले कुछ दिनों लगातार वेबिनार का आयोजन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos