लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला: सेहत का हवाला देकर फिर जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में लालू, डॉक्टर बोले- ठीक है तबीयत

By एस पी सिन्हा | Updated: June 11, 2019 17:07 IST

लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर डीके झा ने बताया कि लालू यादव का स्वास्थ्य सामान्य है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों टीवी देखने की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई थी. टीवी देखने के कारण वह सुबह का नाश्ता देर से कर रहे थे और दोपहर का खाना भी नहीं खा रहे थे. इस वजह से उनका शुगर लेवल बढ़ गया था.

Open in App
ठळक मुद्देसेहत का हवाला देकर लालू प्रसाद यादव झारखंड हाईकोर्ट से जमानत के लिए तैयारी कर रहे हैं.इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान पहले उन्हें झारखंड हाईकोर्ट, फिर सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था.

चारा घोटाला मामले में रांची में सजा काट रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक बार फिर जमानत के लिए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में जुट गये हैं. सूत्रों की अगर मानें तो वह अपनी जमानत के लिए अपने इलाज का हवाला देते हुए जमानत याचिका दाखिल करने की तैयारी में लग गये हैं. इससे पूर्व लोकसभा चुनाव के दौरान पहले झारखंड हाईकोर्ट, फिर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था.

यहां उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के दुमका, देवघर और चाईबासा मामले में सीबीआई कोर्ट ने सजा सुनाई है. इन तीनों मामलों में फिलहाल लालू प्रसाद यादव सजा काट रहे हैं. हालांकि तीनों ही मामलों में उनकी ओर से झारखंड हाइकोर्ट में अपील याचिकाएं दायर की गई हैं, जो अभी लंबित हैं. वहीं, एक साथ कई बीमारियों से जूझ रहे लालू प्रसाद यादव इन दिनों रांची स्थित रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं.

गत शनिवार को उनसे मिलने के बाद उनके समधी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं है. वहीं, चिकित्सक का दावा है कि लालू प्रसाद यादव पूरी तरह से ठीक हैं.

लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर डीके झा ने बताया कि लालू यादव का स्वास्थ्य सामान्य है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों टीवी देखने की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई थी. टीवी देखने के कारण वह सुबह का नाश्ता देर से कर रहे थे और दोपहर का खाना भी नहीं खा रहे थे. इस वजह से उनका शुगर लेवल बढ़ गया था.

डॉक्टर ने कहा कि लालू प्रसाद के लिए प्रशासन से ईसीजी मशीन और जेनरेटर की मांग की गई है, ताकि उनका इलाज बेहतर तरीके से हो सके. वहीं, राजद प्रमुख के बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजे जाने के सवाल पर चिकित्सक ने कहा कि फिलहाल इसकी कोई जरूरत नहीं है.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीचारा घोटालाझारखंडहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए