लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला: लालू यादव के दोषी ठहराये जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा, 'यह अंतिम फैसला नहीं...'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 15, 2022 18:49 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि कोर्ट के फैसले का सम्मान है लेकिन इसे अंतिम फैसला नहीं मानना चाहिए। राजद प्रमुख सभी मामलों में बरी होंगे और पूरा राजद परिवार उनके साथ खड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्दे1990 से 1995 के बीच डोरंडा कोषागार से चारा के नाम पर अवैध धन की निकासी की गई लालू यादव अविभाजित बिहार के मुख्यमंत्री हुआ करते थे और पशुपालन मंत्रालय उन्हीं के पास थासरकारी दस्तावेज बताते हैं कि डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपयों की अवैध निकासी की गई

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव को आज जैसे ही रांची की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने चारा घोटाले के एक अन्य मामले में दोषी करार दिया गया है। रांची से लेकर पटना तक राजद समर्थकों में मायूसी छा गई।

अब इस मामले में लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोर्ट के फैसले का सम्मान है लेकिन इसे अंतिम फैसला नहीं मानना चाहिए। राजद प्रमुख सभी मामलों में बरी होंगे और पूरा राजद परिवार उनके साथ खड़ा है।

दरअसल आज सीबीआई कोर्ट ने डोरंडा कोषागार से चारा के नाम पर किये गये अवैध धन निकासी के मामले में लालू यादव को दोषी पाया है। यह घटना साल 1990 से 1995 के बीच की है जब लालू यादव अविभाजित बिहार के मुख्यमंत्री हुआ करते थे।

पशुपालन मंत्रालय लालू प्रसाद यादव के अधीन हुआ करता था। सबसे ज्यादा धन की निकासी इसी डोरंडा कोषागार से ही हुआ था। सरकारी दस्तावेज बताते हैं कि 139 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी।

अब जब इस मा्मले में लालू यादव जेल की दहलीज पर खड़े हैं। उनके बेटे तेजस्वी यादव ने मामले में अपना पक्ष रखा है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा, "कोर्ट का आदेश सभी को मानना चाहिए। यह अंतिम फैसला नहीं है। 6 बार सजा सुनाई गई, हमने सभी मामलों के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है तो यह अंतिम निर्णय नहीं है। लालू जी जरूर बरी होंगे। हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट है।"

सीबीआई कोर्ट ने आज लालू यादव को दोषी तो बता दिया है लेकिन मामले में कोर्ट 18 फरवरी को सजा का ऐलान करेगा। इससे पहले कोर्ट ने मामले में  29 जनवरी को सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे आज सुनाया गया।

लालू प्रसाद चारा घोटाले के चार अन्य मामलों में पहले से ही सजायाफ्ता हैं और कोर्ट ने उन्हें 14 साल जेल की सजा सुना चुकी है। आज स्पेशल सीबीआई जज एस के शशि ने लालू यादव को दोषी ठहराया है। 

डोरंडा चाार घोटाले में लालू यादव समेत कुल 170 आरोपियों छे। इनमें से 55 की मौत केस की सुनवाई के दौरान हो गई। वहीं 7 आरोपी सरकारी गवाह बन गये थे। दो नेआरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था और 6 आरोपी अभी भी इस मामले में फरार चल रहे हैं।

डोरंडा चारा घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के अलावा पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, तत्कालीन लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष ध्रुव भगत, पशुपालन सचिव बेक जूलियस और पशुपालन सहायक निदेशक डॉक्टर केएम प्रसाद मुख्य आरोपी हैं।   

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवचारा घोटालाRanchiपटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"