लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला: लालू यादव को झारखंड हाईकोर्ट से डोरंडा कोषागार मामले में मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता हुआ साफ

By विनीत कुमार | Updated: April 22, 2022 12:54 IST

लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में जमानत दे दी। इसी साल फरवरी में उन्हें इस मामले में पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड हाईकोर्ट ने डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में दी लालू यादव को जमानत।लालू यादव को इसी साल मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई थी और जुर्माना भी लगाया गया था।

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू यादव को चारा घोटाले के तहत डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में जमानत मिल गई है। झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें जमानत दी। इसी के साथ लालू को चारा घोटाले के सभी मामलों में अब जमानत मिल गई है। ऐसे में उनकी रिहाई का रास्ता भी साफ हो गया है।

लालू प्रसाद को जुर्माने के तौर पर दस लाख रुपये जमा करने होंगे। लालू को इससे पहले डोरंडा कोषागार मामले में 21 फरवरी को सीबीआई की विशेष अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई थी।

बता दें कि लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार को उनके वकील कपिल सिब्बल ने अप्रैल के पहले महीने में अपनी बहस पूरी कर ली थी। सिब्बल ने दावा किया था कि डोरंडा कोषागार से गबन के मामले में उन्हें मिली पांच वर्ष कैद की सजा की आधी से अधिक अवधि पहले ही लालू यादव जेल में बिता चुके हैं लिहाजा उन्हें जमानत दी जानी चाहिए। इसके बाद जवाब देने के लिए सीबीआई ने समय मांगा था और अदालत ने आगे की सुनवाई के लिए 22 अप्रैल की तिथि निर्धारित की थी।    

जमानत के लिए बढ़ती उम्र और बीमारी का हवाला

इस मामले में लालू को 21 फरवरी को सजा सुनाई गयी थी। लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका में बढ़ती उम्र और 17 प्रकार की बीमारी होने का हवाला दिया गया था। इससे पूर्व 22 मार्च को चारा घोटाले में सजा भुगत रहे राजद प्रमुख लालू को किडनी में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रिम्स के मेडिकल बोर्ड की सलाह पर उनकी बेटी मीसा भारती विशेष विमान से अपने साथ दिल्ली स्थित एम्स ले गई थीं। 

चारा घोटाले के तहत डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये के गबन के मामले में दोषी करार दिए गए 73 वर्षीय लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत ने पांच वर्ष की कैद एवं 60 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके चलते एक बार फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवचारा घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम