लाइव न्यूज़ :

लालू यादव को जेल की खबर से सदमे में आई बड़ी बहन गंगोत्री ने तोड़ा दम

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 7, 2018 16:22 IST

लालू को सजा मिलने की खबर से गंग्रोत्री गहरे सदमे में थीं और किसी से बात भी नहीं कर रही थीं।

Open in App

चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव को मिली जेल की सजा से उनकी बड़ी बहन गंगोत्री देवी को इतना सदमा लगा कि उनकी मौत हो गई। गंगोत्री पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। लालू को सजा मिलने की खबर से वह गहरे सदमे मे थीं और किसी से बात भी नहीं कर रही थीं। रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। इससे पहले शनिवार को उन्होंने लालू प्रसाद की रिहाई के लिए उपवास भी किया था।

मौत की खबर मिलते ही राबड़ी देवी, तेजस्वी और तेजप्रताप अन्तिम दर्शन के लिए वेटनरी कॉलेज के सर्वेंट क्वार्टर पहुंचे। अपनी ननद का शव देखते ही रावड़ी देवी की आंखे छलकने लगीं। तेजस्वी और तेजप्रताप भी अपने आंसू नहीं रोक सके।

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को 'चारा घोटाला' के एक मामले में शनिवार को साढ़े तीन साल जेल की सजा सुनाई गई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने सजा की अवधि पर बहस पूरी होने के बाद उन्हें सजा सुनाई।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पर इस मामले में पांच लाख रुपये जुर्माना लगा है। अदालत ने बीती 23 दिसंबर को इस संबंध में लालू प्रसाद और 15 अन्य लोगों को दोषी करार दिया था।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवचारा घोटालालालू यादव की बहनगंगोत्री यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर