लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला: सीबीआई की विशेष अदालत में पेशी के बाद वापस जेल लौटे लालू प्रसाद यादव

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 29, 2018 18:46 IST

हालांकि अब तक साफ नहीं हो पाया है कि पेशी के दौरान जज ने अपने फैसले में क्या सुनाया है।

Open in App

'चारा घोटाला' मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज (सोमवार, 29 जनवरी) सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए। कुछ देर तक चली सुनवाई के बाद वह वापस जेल लौट गए। हालांकि अब तक साफ नहीं हो पाया है कि पेशी के दौरान जज ने अपने फैसले में क्या सुनाया है। अदालत में लालू के बेटे तेजप्रताप ने उनसे मुलाकात की। इससे पहले विपक्षी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी ने बिरसा मुंडा जेल में लालू से मुलाकात की थी।

बीते कई दिनों से जेल में बंद लालू के साथ जगदीश शर्मा, डा. आरके राणा, बेक जुलियस, फुलचंद सिंह सहित अन्य आरोपी डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े एक मामले में जज न्यायाधीश प्रदीप कुमार के सामने पेश हुए। यह मामला करीब 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़े मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई।

 

वहीं चाईबासा (अब झारखंड का हिस्सा) कोषागार से अवैध निकासी के मामले में तत्कालीन जिला पशुपालन पदाधिकारी बीएन शर्मा ने सोमवार को सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया। इसके बाद बीएन शर्मा को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि कोर्ट में हाजिर न होने के चलते अदालत ने शर्मा के खिलाफ वारंट जारी किया था। 

गौरतलब है कि 'चारा घोटाला' के एक मामले में लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने सजा की अवधि पर बहस पूरी होने के बाद उन्हें सजा सुनाते हुए पांच लाख रुपये जुर्माना भी लगा गया था। अदालत ने बीती 23 दिसंबर को इस संबंध में लालू प्रसाद और 15 अन्य लोगों को दोषी करार दिया था।

टॅग्स :चारा घोटालालालू प्रसाद यादवसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos