लाइव न्यूज़ :

असम सरकार से जिग्नेश मेवानी ने कहा- मुझे गिरफ्तार करने की बजाय राज्य की समस्याओं पर ध्यान दें

By रुस्तम राणा | Updated: April 30, 2022 21:48 IST

गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में इस तरह से किसी विधायक या आम नागरिक के संवैधानिक अधिकारों का हनन नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमेवानी ने कहा- असम कांग्रेस नेतृत्व और मीडिया को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूंकहा- उम्मीद करता हूंं आगे असम में किसी आम नागरिक के अधिकारों का नहीं होगा हनन

असम की एक अदालत के द्वारा जमानत पर रिहा हुए गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी नेअसम सरकार से उन्हें गिरफ्तार करने की बजाय राज्य की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। उन्होंने कहा, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार से अन्य राज्यों के विधायकों को झूठे आरोपों में गिरफ्तार करने के बजाय पूर्वोत्तर राज्य की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। 

मेवानी ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में इस तरह से किसी विधायक या आम नागरिक के संवैधानिक अधिकारों का हनन नहीं होगा। मैं असम में न्यायपालिका और राज्य के लोगों, मेरे वकीलों, असम कांग्रेस नेतृत्व और मीडिया को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।

वडगाम के निर्दलीय विधायक, जिन्होंने पिछले साल कांग्रेस को समर्थन की पेशकश की थी, को 21 अप्रैल को कोकराझार से पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ट्वीट के लिए गिरफ्तार किया गया था और असम लाया गया था।

जबकि उन्हें 25 अप्रैल को मामले में जमानत दी गई थी, उसी दिन मेवानी को एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट करने के आरोप में बारपेटा जिले की एक पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। दूसरे मामले में शुक्रवार को उन्हें जमानत मिल गई।

मेवानी ने शनिवार को कोकराझार में पत्रकारों से कहा, "गुजरात के एक विधायक या अन्य राज्यों के किसी विधायक को निशाना बनाने के बजाय, असम सरकार को बिजली कटौती, बेरोजगारी को कम करने, लघु, मध्यम उद्योगों को पुनर्जीवित करने, किसानों और मजदूरों की स्थिति में सुधार करने पर ध्यान देना चाहिए।"

टॅग्स :जिग्नेश मेवानीअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: कौन हैं रंजीत कुमार दास, अजंता नियोग, रामेश्वर तेली, अतुल बोरा और चरण बोरो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज