लाइव न्यूज़ :

निर्मला सीतारमण ने कहा- बैंकों के लिए मनमोहन सिंह और रघुराम राजन का दौर सबसे खराब था

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 16, 2019 14:19 IST

सीतारमण ने कहा कि यह भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन का दौर था जब नेताओं की मिलीभगत के चलते केवल एक फोन कॉल पर बैंक लोन दिए जाते थे और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आज तक उससे प्रभावित हैं और बीमारी से निकालने के लिए सरकार के इक्विटी उपाय पर निर्भर हैं।

Open in App

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को कोलंबिया विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय और सार्वजनिक मामलों के स्कूल में एक व्याख्यान देते हुए कहा कि सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को "जीवन रेखा" देना आज उसका प्राथमिक कर्तव्य है। इसी के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को घेरा।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वित्त मंत्री ने कोलंबिया विश्वविद्यालय के भारतीय आर्थिक नीतियों पर दीपक और नीरा राज केंद्र द्वारा आयोजित व्याख्यान में कहा, ''मुझे प्रतिक्रिया देने में एक मिनट लग रहा है.. मैं रघुराम राजन का एक महान विद्वान के तौर पर सम्मान तो करती हूं जिन्होंने भारत में केंद्रीय बैंक के लिए उस वक्त काम करना चुना जब भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में थी।

रघुराम राजन ने हाल में ब्राउन विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अपने पहले कार्यकाल में नरेंद्र मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था पर बेहतर काम नहीं किया था क्योंकि सरकार बहुत ज्यादा केंद्रीकृत थी और नेतृत्व के अनुरूप प्रतीत नहीं होती थी।

राजन के इस व्याख्यान के बारे में जब सीतारमण से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस सब के उलट राजन के आरबीआई गवर्नर रहते हुए बैंक के साथ ऋण संबंधी बड़ी समस्या थीं। 

उन्होंने कहा कि यह भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन का दौर था जब नेताओं की मिलीभगत के चलते केवल एक फोन कॉल पर बैंक लोन दिए जाते थे और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आज तक उससे प्रभावित हैं और बीमारी से निकालने के लिए सरकार के इक्विटी उपाय पर निर्भर हैं।

लोगों की हसीठट्टे के दौरान उन्होंने कहा, ''डॉक्टर सिंह प्रधानमंत्री थे और मैं पक्के तौर पर कह सकती हूं कि राजन भी सहमत होंगे कि डॉक्टर सिंह भारत के लिए एक सुसंगत स्पष्ट दृष्टि रखते होंगे।

पूरे सम्मान के साथ मैं कहती हूं, मैं किसी का मजाक नहीं बना रही लेकिन मैं लेकिन मैं निश्चित रूप से इस टिप्पणी के लिए इस बात को आगे रखना चाहती हूं जो इस तरह से आई है। 

मेरे पास संदेह करने की कोई वजह नही हैं कि राजन क्या कह रहे हैं और हर शब्द के लिए क्या महसूस करते हैं। और मैं आज यहां हूं उन्हें उनका सम्मान देते हुए लेकिन आपके सामने वे तथ्य भी रख रही हूं जो बताते हैं कि भारतीय सावर्जनिक बैंकों ने राजन और महमोहन सिंह के संयोजन वाले दौर से बुरा दौर नहीं देखा। एक ऐसा दौर जिसके बारे में हम में से कोई नहीं जानता था।''

सीतारमण ने कहा, ''मैं आभारी हूं कि राजन ने परिसंपत्ति की गुणवत्ता की समीक्षा की लेकिन मुझे खेद है, क्या हम सभी एक साथ यह भी सोच सकते हैं कि आज हमारे बैंकों का कौन सा रोग है, यह कहां से विरासत में मिला है।''

इसके अलावा बैंक और भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर वित्त मंत्री ने और भी कई बातें कहीं।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)रघुराम राजनमनमोहन सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह