लाइव न्यूज़ :

अरुण जेटली ने ब्लॉग में कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल से पूछा- कौन है मानवाधिकारों का दुश्मन?

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 22, 2018 19:10 IST

जेटली ने कहा है कि मानवाधिकार भारत के संसदीय लोकतंत्र और संविधान का अहम हिस्सा रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर हमारे यहां एक ऐसा संविधान है जो हर नागरिक को मूल मानवाधिकारों की गारंटी देता है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 जून: केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस और उनके अध्यक्ष राहुल गांधी पर अपने ब्लॉग के माध्यम से जमकर निशाना साधा है। ब्लॉग में जेटली ने कांग्रेस पर आतंकवादियों और माओवादियों की विचारधारा के प्रति सहानुभूति रखने का आरोप लगाया है। जेटली के ब्लॉग के की हेडिंग है- मानवाधिकारों को किससे खतरा है?( जेटली का यह ब्लॉग अंग्रेजी में लिखा हुआ है।) 

जेटली ने कहा है कि मानवाधिकार भारत के संसदीय लोकतंत्र और संविधान का अहम हिस्सा रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर हमारे यहां एक ऐसा संविधान है जो हर नागरिक को मूल मानवाधिकारों की गारंटी देता है। लेकिन दो विचारधाराओं से जुड़े लोग देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

 

उन्होंने आगे लिखा, कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक तौर पर यूं तो इन विचारधार का विरोध करती रही है लेकिन राहुल गांधी के मन में इनके लिए कहीं-न-कहीं सहानुभूति दिख रही है। उनमें जेएनयू और हैदराबाद में आपत्तिजनक नारेबाजी करने वालों के साथ जाने का भी कोई अफसोस नहीं दिख रहा है। 

कांग्रेस के बोल, नोटबंदी आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला, इसकी निष्पक्ष जांच हो

उन्होंने लिखा, कश्मीर में मस्क्यूलर या सख्त नीति की बात की जाती है। एक मर्डरर से निपटना भी कानून और व्यवस्था का मामला है। इसके लिए कई राजनीतिक समाधान का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए। जेटली ने आगे लिखा है कि जिहादी सिर्फ एक धर्म में यकीन करते हैं और माओवादी मानते हैं कि किसी और के लिए जगह नहीं है। दोनों विचारों के बीच एक तरह का तालमेल दिखता रहा है। 

जेटली ने इस ब्लॉग में साफ किया है कि हमारी सरकार की नीति आतंकवादियों से हर भारतीय के मानव अधिकार की रक्षा करना है, वह चाहे आदिवासी हो या कश्मीरी। जेटली ने आगे लिखा, जिहादियों और अलगाववादियों में से कई को हमारे पड़ोसियों से ट्रेनिंग मिली है और पैसा मिलता है। ये देश के कुछ हिस्सों में हैं लेकिन जम्मू-कश्मीर में ये लोग कुछ ज्यादा ही सक्रिय हैं। कुछ कश्मीर के नौजवान भी इनके साथ हो गए हैं। वहीं दूसरा गुट माओवादियों का है, जो मध्य भारत के कुछ आदिवासी बहुत जिलों में फैल गए हैं। ये दोनों ही गुट मिलकर लोकतांत्रिक तरीकों से चुनी गई सरकारों को हटाने में विश्वास करते हैं।  

अपने ब्लॉग के अंत में जेटली ने लिखा है- हमारे सरकारी की नीति देश के हर व्यक्ति के मानवाधिकारों की रक्षा करना है, चाहे फिर वह कोई कश्मीरी हो या आदिवासी। 

अरुण जेटली का पूरा ब्लॉग पढ़ने के लिए यहां किल्क करें। 

टॅग्स :अरुण जेटलीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील