लाइव न्यूज़ :

रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा देखने पहुंची राहत कार्य, गुजरात के बाढ़ग्रस्त इलाके में लिया जायजा

By आकाश चौरसिया | Updated: August 28, 2024 16:26 IST

गुजरात में बाढ़ के बाद रविंद्र जडेजा की पत्नी रविबा जडेजा अपने विधानसभा क्षेत्र जामनगर उत्तर राहत कार्य देखने पहुंची। इस बीच पिछले 24 घंटे से बाढ़ का कहर जारी है और ऐसे में कई लोग डूब चुके हैं। दूसरी तरफ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ का राहत कार्य जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देजामनगर उत्तर के इलाके में क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रविबा जडेजा जायजा लेने पहुंचीवीडियो में देखा गया कि कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया हैकई घरों में जलभराव के कारण क्रिकेटर की पत्नी जायजा लेने पहुंची

नई दिल्ली:गुजरात के जामनगर में पिछले कई दिनों से बारिश कहर बरपा रही है। बाढ़ के कहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस दौरान पानी में अजीबोगरीब चीजें बहकर एक जगह से दूसरी जगह जाती दिख रही हैं। पिछले 24 घंटे में 10 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। ऐसे में जामनगर उत्तर के इलाके में क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रविबा जडेजा जायजा लेने पहुंची। भारी बारिश के कारण यातायात ठप हो गया है। लगातार बारिश से बाढ़ के भयानक हालात बन गए हैं। इसके कई वीडियो सामने आ रहे हैं।

वीडियो में देखा गया कि कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है। कई घरों में जलभराव हो गया है। बाढ़ का पानी निचली मंजिल के बेड के लेवल तक पहुंच गया है। कई जगहों पर सड़कें भी डूब गई हैं। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां आधी डूब गई हैं। जामनगर में एसटी बस स्टैंड भी डूब गया है. वहां खड़ी बसें आधी से ज्यादा डूब गई हैं। शहर में हाईवे पर एक टोल प्लाजा भी डूब गया है। इसकी वजह से एक शहर से दूसरे शहर जाने का रास्ता पूरी तरह से ठप हो गया है। 

वायरल हो रहे वीडियो में एक पुलिस चौकी बहता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में लोग पुलिस चौकी के डूबने की बात कह रहे हैं। देखा जा सकता है कि सड़क किनारे खड़ी पुलिस चौकी पानी के तेज बहाव के कारण एक जगह से दूसरी जगह बहकर जा रहा है। उस जगह पर इतना पानी है कि एक खड़ी कार लगभग पानी में डूबती हुई नजर आ रही है।

बता दें कि गंभीर परिस्थितियों में फंसे लोगों को बचाने के लिए वायु सेना के हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, वे अपने घरों से बाहर न निकलें। मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में 29 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। वहीं, पाटन, मेहसाणा, गांधीनगर, जामनगर को छोड़कर पूरे गुजरात के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

भारी बारिश के कारण अहमदाबाद-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, वडोदरा-अहमदाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस और वडोदरा-जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा बस सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। जलभराव के कारण सड़कों पर लोगों को ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

टॅग्स :गुजरातरवींंद्र जडेजा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार