लाइव न्यूज़ :

तिब्बत में कृत्रिम झील बनने के बाद अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ का खतरा, हाई अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: October 20, 2018 13:10 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि सरकार अद्यतन जानकारी के लिए चीनी पक्ष के साथ नियमित रूप से संपर्क में है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के सभी संबंधित अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया है ताकि वे जरूरी एहतियाती कदम उठा सकें।

Open in App

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर: तिब्बत में भूस्खलन होने से एक नदी का मार्ग अवरूद्ध हो जाने और कृत्रिम झील बनने के बाद अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी से लगे जिलों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है।अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले चीन ने इस संबंध में भारत को सूचना दी थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि सरकार अद्यतन जानकारी के लिए चीनी पक्ष के साथ नियमित रूप से संपर्क में है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के सभी संबंधित अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया है ताकि वे जरूरी एहतियाती कदम उठा सकें।

केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाढ़ का पानी शुक्रवार की रात तक अरुणाचल प्रदेश पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि जानकारी हर घंटे साझा की जा रही है। चीनी दूतावास के प्रवक्ता जी रोंग ने कहा कि बुधवार की सुबह तिब्बत में यारलुंग सांग्पो नदी में भूस्खलन के बाद उनके देश ने भारत के साथ 'आपातकालीन सूचना साझा तंत्र' को सक्रिय कर दिया।

इस नदी को अरुणाचल प्रदेश में सियांग कहा जाता है जबकि असम में इसे ब्रह्मपुत्र कहा जाता है। भारतीय अधिकारी ने कहा कि चीन ने हमें सबसे पहले बुधवार को भूस्खलन और कृत्रिम झील बनने के बारे में सूचित किया था। पानी शुक्रवार की रात तक अरुणाचल प्रदेश पहुंच जाएगा और बाढ़ के स्तर को पार कर जाएगा। बताया गया है कि भूस्खलन के पीछे "प्राकृतिक कारण" हैं। अधिकारी ने कहा कि सियांग से लगे जिलों को उच्च अलर्ट पर रखा गया है।

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व7 दिन में 18 लोगों की मौत, 54000 से अधिक परिवार प्रभावित, विद्यालयों और अस्पतालों में पानी और 17 सड़कों पर आवागमन बाधित

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज