लाइव न्यूज़ :

Flashback 2019: राहुल गांधी ने दिया इस्तीफा, शीला दीक्षित का निधन, कुलदीप सिंह सेंगर पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 31, 2019 16:09 IST

बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने वाले लोगों के खिलाफ संभवत: सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने 18 शहरों में करीब 61 स्थानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने 1,139 करोड़ रुपये की हेराफेरी के 17 मामले दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया।गुलाबी नगरी अहमदाबाद के बाद यह गौरव पाने वाला दूसरा शहर बनी।

वर्ष 2019 के जुलाई माह में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं :

दो जुलाई, नई दिल्ली : बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने वाले लोगों के खिलाफ संभवत: सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने 18 शहरों में करीब 61 स्थानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने 1,139 करोड़ रुपये की हेराफेरी के 17 मामले दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की।

तीन जुलाई : नई दिल्ली : संकट में घिरी कांग्रेस के लिए नयी परेशानी खड़ी करते हुए राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर अपने इस्तीफे की सार्वजनिक घोषणा की। उन्होंने लोकसभा चुनावों में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए यह कदम उठाया।

छह जुलाई : नई दिल्ली : जयपुर को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया। गुलाबी नगरी अहमदाबाद के बाद यह गौरव पाने वाला दूसरा शहर बनी।

14 जुलाई : चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया।

20 जुलाई : नई दिल्ली : तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं एवं कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित का दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां के एक निजी अस्पताल में निधन।

22 जुलाई : श्रीहरिकोटा : भारत ने अपने दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान- दो का सफल प्रक्षेपण किया।

25 जुलाई : नई दिल्ली : लोकसभा ने फौरी तीन तलाक को प्रतिबंधित करने संबंधी विधेयक पारित किया।

26 जुलाई : बेंगलुरु : भाजपा की कर्नाटक इकाई के दिग्गज नेता बी एस येदियुरप्पा ने चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

29 जुलाई : उन्नाव/ लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

30 जुलाई : नयी दिल्ली : मोदी सरकार को बड़ी जीत मिली जब ऐतिहासिक तीन तलाक विधेयक राज्यसभा में भी पारित हो गया।

31 जुलाई : मंगलुरु/ बेंगलुरु : सीसीडी के संस्थापक अरबपति कारोबारी वी जी सिद्धार्थ का शव कर्नाटक में नेत्रावती नदी के किनारे बरामद हुआ।

टॅग्स :फ्लैश बैक 2019ईयर एंडर 2019कांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीमोदी सरकारकुलदीप सिंह सेंगरराजस्थानजयपुरगुजरातअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?