लाइव न्यूज़ :

Flashback 2019: आंध्र प्रदेश ने देखी जगन मोहन की जीत और चंद्रबाबू की सियासी शिकस्त, राज्य में रहा उथलपुथल का माहौल

By भाषा | Updated: January 1, 2020 14:06 IST

आंध्र प्रदेश: सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) द्वारा ‘तीन राजधानियां बनाने’ के विचार ने राजधानी के विवाद को बनाए रखा। इस मुद्दे पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश ने 2019 में वाई एस जगन मोहन रेड्डी की जीत देखी और एन चंद्रबाबू नायडू के हाथों से राज्य की सत्ता जाने का गवाह बना।आंध्र प्रदेश के पांच साल के इतिहास में इससे बड़ा कुछ नहीं हुआ था।

आंध्र प्रदेश ने 2019 में वाई एस जगन मोहन रेड्डी की जीत देखी और एन चंद्रबाबू नायडू के हाथों से राज्य की सत्ता जाने का गवाह बना। आंध्र प्रदेश के पांच साल के इतिहास में इससे बड़ा कुछ नहीं हुआ था। 2019 में राज्य में उथलपुथल का माहौल रहा। चुनावी रण से शुरुआत होने, उसके बाद सत्ता में एक नई पार्टी के आने और कई विवादित नीतियों की वजह से राज्य चर्चाओं में रहा।

सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) द्वारा ‘तीन राजधानियां बनाने’ के विचार ने राजधानी के विवाद को बनाए रखा। इस मुद्दे पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, राज्य के वित्तीय दिवालियेपन ने भी सरकार की चिंताएं बढ़ा दीं। आंध्र प्रदेश में इस साल एक बड़ा नाव हादसा हुआ।

15 सितंबर को 77 पर्यटकों को ले जा रही एक नाव गोदावरी नदी में डूब गई, जिससे 51 पर्यटकों की मौत हो गई। वाईएसआर कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में बड़ी सफलता मिली। उसे आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 सीटों में से 151 और लोकसभा की 25 में से 22 सीट पर जीत हासिल हुई।

तेलगु देशम पार्टी (तेदेपा) को करारी हार का सामना करना पड़ा। उसे विधानसभा चुनाव में 23 सीटें और लोकसभा चुनाव में तीन सीटें ही मिल सकीं। वाईएसआर कांग्रेस सरकार ने पुरानी सरकार की कई परियोजनाओं पर रोक लगा दी। राज्य सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री की, अमरावती को नई राजधानी बनाने की योजना रद्द कर दी गई है।

साल का आखिरी आते आते जगन मोहन रेड्डी ने राज्य में तीन राजधानियां बनाने का विचार पेश किया। इनमें से एक कार्यपालिका के लिए, दूसरी न्यायपालिका के लिए और तीसरी विधायिका के लिए होगी। बहरहाल, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने इस विचार को लेकर गहरी असहमति जाहिर की। आंध्रप्रदेश के रहने वाले नायडू का मानना है कि प्रशासन केंद्रीकृत और विकास विकेंद्रीकृत होना चाहिए।

टॅग्स :ईयर एंडर 2019वाई एस जगमोहन रेड्डीएन चन्द्रबाबू नायडूआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल