लाइव न्यूज़ :

लोकमत एक्सक्लूसिव: PMO के निर्देश, तत्काल प्रभाव से मंत्रियों के पांच साल पुराने निजी सचिव बदले जाएं

By संतोष ठाकुर | Updated: June 27, 2019 08:19 IST

एक बड़े मंत्री की इच्छा के विरूद्ध उनके निजी सचिव के रूप में अपनी पसंद के अधिकारी को नियुक्त करने की प्रक्रि या भी शुरू कर दी है.

Open in App
ठळक मुद्देपीएमओ ने सभी मंत्रियों को स्पष्ट किया है कि वे अपने पुराने निजी सचिव और ओएसडी को त्वरित प्रभाव से कार्य मुक्त करें। पीएमओ ने उद्योग भवन में पदभार संभालने वाले एक प्रभावशाली मंत्री को उनके पुराने निजी स्टाफ को फिर से रखने से मना कर दिया है. शास्त्री भवन में कार्यभार संभालने वाले एक मंत्री को लेकर यह चर्चा है कि उन्हें कहा गया है कि वह अपने निजी सचिव को तुरंत रिलीव करें.

भाजपा के बड़े नेता और सरकार के सबसे प्रभावी मंत्रियों में शामिल एक मंत्री को पीएमओ ने उनके पुराने निजी सचिव और ओएसडी, विशेष कार्याधिकारी, को फिर से नियुक्ति करने से स्पष्ट इनकार कर दिया है. इसके साथ ही पीएमओ ने सभी मंत्रियों को स्पष्ट किया है कि वे अपने पुराने निजी सचिव और ओएसडी को त्वरित प्रभाव से कार्य मुक्त करें और उनकी जगह नए लोगों को अपने साथ लाएं.यही नहीं, एक बड़े मंत्री की इच्छा के विरूद्ध उनके निजी सचिव के रूप में अपनी पसंद के अधिकारी को नियुक्त करने की प्रक्रि या भी शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक पीएमओ ने उद्योग भवन में पदभार संभालने वाले एक प्रभावशाली मंत्री को उनके पुराने निजी स्टाफ को फिर से रखने से मना कर दिया है.यहीं पर स्थित एक अन्य मंत्रालय के प्रभारी मंत्री को भी उनके पुराने स्टाफ की संख्या कम करने की सलाह दी गई है, जबकि साउथ ब्लाक में पदभार ग्रहण करने वाले एक मंत्री से पूछा गया है कि पुराने मंत्री के साथ रहे अधिकारी को त्वरित आधार पर नई नियुक्ति पर जाने से क्यों रोका गया है.इस अधिकारी की नई नियुक्ति भी हो गई है. इसी तरह से शास्त्री भवन में कार्यभार संभालने वाले एक मंत्री को लेकर यह चर्चा है कि उन्हें कहा गया है कि वह अपने निजी सचिव को तुरंत रिलीव करें. इस निजी सचिव की भी नियुक्ति कहीं और हो गई है, लेकिन सरकार गठन के बाद भी वह लगातार अपने स्थान पर बना हुआ है.

प्रशासन में स्वच्छता और पारदर्शिता के लिए यह व्यवस्था

सूत्रों के मुताबिक यह निर्देश प्रशासन में स्वच्छता और पारदर्शिता लाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के तहत दिया गया है. पीएमओ का मानना है कि ऐसा कोई भी स्टाफ किसी मंत्री के साथ नहीं रहना चाहिए जिसको लेकर यह कहा जाए कि वह पुराने हैं या मंत्री के करीबी हैं या मंत्री के साथ हमेशा बने रहते हैं. इस तरह के आकलन से सरकार को लेकर नकारात्मक छवि बनती है, जिसे प्रधानमंत्री पसंद नहीं करते हैं.

टॅग्स :एनडीए सरकारनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे