लाइव न्यूज़ :

अवैध रेत भंडारण मामले में पांच राजस्व अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: August 18, 2021 18:15 IST

Open in App

फतेहपुर जिले में अवैध रेत (बालू) के भंडारण के मामले में बुधवार को पांच राजस्व अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। जिलाधिकारी (डीएम) अपूर्वा दुबे ने बताया कि रेत के अवैध भंडारण के मामले में शासन द्वारा मांगी गई जानकारी के सिलसिले में तथ्य छिपाकर झूठी सूचना देने के आरोप में बुधवार को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष कंधईलाल के अलावा लेखपाल राहुल सिंह, सोनी देवी और राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह व राजबहादुर मौर्य को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसी मामले में तत्कालीन तहसीलदार विदुषी सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, साथ ही, खागा और बिंदकी तहसील के कई अन्य राजस्व कर्मियों को 'कारण बताओ' नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो