लाइव न्यूज़ :

बांके बिहारी मंदिर के पास हुए हादसे पर योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की

By अनिल शर्मा | Updated: August 16, 2023 14:07 IST

बांके बिहारी मंदिर के पास हुए हादसे पर योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

Open in App
ठळक मुद्देघटना के वक्त का एक वीडियो भी सामने आया है।इमारत का हिस्सा गिरने के बाद अफरा-तफरी मच जाती है।जिलाधिकारी पुलकित खरे ने हादसे में पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है, जबकि 12 लोग घायल हैं।

मथुराः बाकें बिहारी मंदिर के पास एक पुरानी इमारत का हिस्सा गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर घटना में मारे गए लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मामले का संज्ञान लेते हुए आर्थिक मदद की घोषणा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से एक ट्वीट में कहा गया- "जनपद मथुरा में पुराना भवन गिरने की दुःखद दुर्घटना में हुई जनहानि के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर युद्ध स्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।"

गौरतलब है कि मंगलवार मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के पास पुरानी इमारत का हिस्सा गिर गया जिसमें दबकर 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराने का एलान किया है। सीएम की तरफ से अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी घायलों का मुफ्त इलाज सुनिश्चि हो।

घटना के वक्त का एक वीडियो भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि लोग रास्ते में आ-जा रहे हैं तभी अचानक इमारत गिर जाती है। इसकी चपेट में वहां खड़े कई लोग आ जाते हैं। इसके बाद अफरा-तफरी मच जाती है। कुछ ही पल बाद एक पुलिसकर्मी दौड़कर लोगों को बचाने जाता दिखाई देता है।

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने हादसे में पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है, जबकि 12 लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ने कहा जनपद में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है, हादसे की सही वजह जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।।

टॅग्स :मथुरायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर