लाइव न्यूज़ :

जंतर-मंतर पर धर्म विशेष के खिलाफ नारेबाजी करने वालों की पहचान, बीजेपी नेता अश्विन उपाध्याय सहित 5 लोगों पर दिल्ली पुलिस ने कसा शिकंजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2021 09:07 IST

नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ नारेबाजी के मामले में दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में है. दिल्ली पुलिस भड़काऊ नारेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.

Open in App

नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ नारेबाजी के मामले में दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में है. दिल्ली पुलिस भड़काऊ नारेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. भड़काऊ नारेबाजी के मामले में दिल्ली पुलिस बीजेपी नेता अश्वनी उपाध्याय सहित कुल पांच लोगों से पूछताछ करेगी. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वो किसी भी सूरत में आपसी सद्भाव खराब नहीं होने देना चाहती और किसी भी धर्म विशेष के खिलाफ नारेबाजी और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी.

बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर 8 अगस्त को भड़काऊ नारे लगाने वालों की पहचान कर ली गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. इनमें बीजेपी नेता  अश्विनी उपाध्याय के अलावा नार्थ ईस्ट दिल्ली का रहने वाला उत्तम मलिक, गाजियाबाद का रहने वाला दीपक सिंह और पिंकी भैया को नारेबाजी करते देखा जा सकता है. 

वहीं दूसरी ओर इस मामले में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने भी कड़ा विरोध जताया है. धर्म विशेष के खिलाफ नारेबाजी किए जाने के मामले में सोमवार अल्पसंख्यक आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर कहा कि इस घटना को लेकर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष आतिफ रशीद के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त को नोटिस जारी कर दिल्ली पुलिस को आयोग के सामने उपस्थित होकर इस मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी देने को कहा है.

वहीं दूसरी ओर, प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने भी इस मामले में कड़ी आपत्ति जताई है. इस मामले में संगठन के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को पत्र लिखकर इस मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसमुस्लिम लॉ बोर्डइस्लामभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी