लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 11, 2021 12:42 IST

Open in App

नोएडा, 11 दिसंबर जनपद गौतम बुद्ध नगर में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फहीमुद्दीन, रईसुद्दीन, अजीम और काले बादलपुर से सिकंदराबाद जा रहे थे। सीएनजी पंप के पास एक कैंटर चालक ने तेजी से वाहन चलाते हुए दोनों मोटरसाइकलों को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि फहीमुद्दीन की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि अजीम की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। अन्य दो घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन के पास बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में मदन शर्मा उर्फ चिराग गंभीर रूप से घायल हो गया। नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव के पास बीती रात को एक इको कार के चालक ने एक मोटरसाइकल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन