लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में भारी बारिश के बीच करंट लगने से पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 1, 2021 16:30 IST

Open in App

गाजियाबाद में बुधवार को तीन बच्चों समेत पांच लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग स्थित तेन सिंह पैलेस के पास गली नंबर तीन की है। एक किराने की दुकान को धूप और बारिश से बचाने के लिए एक टिन का छप्पर लगाया गया था। बुधवार की सुबह लगातार बारिश के कारण बिजली के मीटर से जुड़ा तार छप्पर के संपर्क में आ गया। दुकान से कुछ खरीदने गए दो बच्चों ने टिन के छप्पर को थामने वाले लोहे के खंभे को छुआ और करंट लगने से उनकी मौत हो गई। तीन लोगों ने उनकी मदद करने की कोशिश की लेकिन खुद झटका लगने से वे नीचे गिर पड़े। पुलिस अधीक्षक (एसपी) निपुण अग्रवाल ने बताया कि उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान जानकी (35), उसकी बेटी शुभी (तीन), सिमरन (11), लक्ष्मी शंकर (24) और खुशी (10) के रूप में हुई है। अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो