लाइव न्यूज़ :

मथुरा में सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों सहित पांच की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: December 3, 2021 14:00 IST

Open in App

मथुरा, तीन दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला में शुक्रवार तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जा रही एक गाड़ी पुलिस के वाहन से टकरा गई। इस हादसे में मध्य प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने मीडियाकर्मियों को बताया, ‘‘मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के भूड़ेरा थाना की एक टीम एक युवती के अपहरण के मामले में जांच पड़ताल के लिए हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रही थी। घटना शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुई। हादसे में भूडेरा थाना के मुख्य आरक्षी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षी हीरा देवी, चालक जगदीश व पुलिस मित्र रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरक्षी कमलेंद्र यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।’’

उन्होंने बताया कि एक अन्य मुख्य आरक्षी रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और महिला आरक्षी प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया, ‘‘हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया और यातायात बहाल कराया। घटना की सूचना टीकमगढ़ पुलिस को दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल