लाइव न्यूज़ :

जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकी गिरफ्तार, 26 जनवरी को हमले की थी योजना, बड़ी साजिश नाकाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2020 17:46 IST

श्रीनगर में पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 26 जनवरी को हमले की योजना थी।

Open in App
ठळक मुद्देवह गणतंत्र दिवस पर आत्मघाती हमले की योजना बना रहे थे। बता दें कि हाल ही में कश्मीर में निष्कासित किए गए डीएसपी दवेंद्र सिंह को आतंकियों के साथ पकड़ा गया था। 

गणतंत्र दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने 5 आतंकियों को अरेस्ट कर लिया है। 

श्रीनगर में पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 26 जनवरी को हमले की योजना थी। डीआईजी मध्य कश्मीर रेंज ने कहा कि पुलिस ने श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के माड्यूल का भंडाफोड़ किया, पांच लोग गिरफ्तार हुए है।

गणतंत्र दिवस से पहले गुरुवार को श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके उसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि पांच आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “एक बड़ी कामयाबी के तहत श्रीनगर पुलिस ने जैश मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। हजरतबल इलाके से दो ग्रेनेड बरामद किए गए। गणतंत्र दिवस से पहले एक बड़े हमले को रोका गया।”

वह गणतंत्र दिवस पर आत्मघाती हमले की योजना बना रहे थे। पुलिस ने कहा, “गिरफ्तार किए गए लोगों में सदरबल हजरतबल का ऐजाज अहमद शेख, असार कॉलोनी हजरतबल का उमर हमीद शेख और इम्तियाज अहमद चिकला, इलाहीबाग सौरा का साहिल फारूख गोजरी और सदरबल हजरतबल का नसीर अहमद मीर शामिल है।” 

बता दें कि हाल ही में कश्मीर में निष्कासित किए गए डीएसपी दवेंद्र सिंह को आतंकियों के साथ पकड़ा गया था। वहीं साथ पकड़े गए आतंकियों की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीदिल्लीजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन