लाइव न्यूज़ :

सर्च इंजन ओप्टिमाइजेशन घोटाले में पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 17, 2021 20:55 IST

Open in App

दिल्ली पुलिस ने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सर्च इंजन ओप्टिमाइजेशन घोटाले का भंडाफोड़ करने का दावा किया। इस घोटाले में विभिन्न फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइटों के माध्यम से लोगों को चूना लगाया गया।सर्च इंजन ओप्टिमाइजेशन सर्च इंजनों से किसी वेबसाइट या वेबपेज पर ट्रैफिक की गुणवत्ता एवं मात्रा सुधारने की प्रक्रिया है। आरोपियों की पहचान पश्चिम विहार निवासी विजय अरोड़ा (37), निलोठी एक्सटेंशन के निवासी मनमीन सिंह (29) एवं अवतार सिंह (32), बिजवासन के निवासी राजकुमार (30) और रानीबाग के निवासी प्रदीप कुमार (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि पिछले तीन सालों में 10000 से अधिक लोगों को 25 करोड़ रूपये का चूना लगाया गया। पुलिस के अनुसार उसे कई शिकायतें मिलीं और पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उन्होंने 3699 रूपये या 3999 रूपये का अग्रिम भुगतान करके डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बुक माई टैब डॉट कॉम पर टैबेलेट बुक कराया लेकिन उन्हें यह उत्पाद कभी नहीं मिला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वेबसाइट को खंगाला और उसे पता चला कि बहुत बड़े पैमाने पर लोगों को ठगने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है तथा कई शिकायतें ऑनलाइन भी पायी गयी थीं। पुलिस उपायुक्त (साइबर) अन्येष राय ने कहा, ‘‘ जांच के दौरान आरापियों के ठिकाने पर नजर रखी। मुख्य आरोपी अरोड़ा के ठिकाने पर छापा मारा गया तथा उसके कार्यालय से अभियोजनयोग्य सामग्री एवं घटिया उत्पाद बरामद किये गये। ’’ उपायुक्त के अनुसार बाद में उसके संचालन प्रबंधक एवं अभियान प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मताबिक अरोड़ा ने कई ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के लिए कूरियर एग्रीगेटर (एक प्रकार का कूरियर धंधा) के रूप में अपनी कंपनी शुरू की और वहीं से फर्जी शॉपिंग वेबसाइट बनाने का विचार उसके दिमाग में आया। पुलिस का कहना है कि पिछले तीन सालों में उसने 60 से अधिक फर्जी शॉपिंग कंपनियां बनायी एवं उनपर औने-पौने दाम पर इलेक्ट्रोनिक उपकरण की पेशकश की जाती थी लेकिन भुगतान के बाद उन्हें उत्पाद नहीं भेजा जाता था तथा यदि कोई ग्राहक रिफंड मांगता था उसे घटिया उत्पाद भेज दिया जाता था। पुलिस के अनुसार प्रदीप ने कर्नाटक से बी.टेक कर रखा और उसे नवीनतम प्रौद्योगिकियों में महारत हासिल है। वह ऑनलाइन अभियान प्रबंधक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज