लाइव न्यूज़ :

17वीं लोकसभा,  पीएम मोदी 30 को शपथ लेंगे, 31 को कैबिनेट बैठक, पहला सत्र 6 से 15 जून तक चलने की संभावना

By भाषा | Updated: May 27, 2019 14:07 IST

सूत्रों ने बताया कि 31 मई को होने वाली कैबिनेट की पहली बैठक में सत्र की तारीख पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। मोदी बतौर प्रधानमंत्री 30 मई को दूसरी बार शपथ ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद छह जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मोदी पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में पहुंचने वाले तीसरे प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।रामनाथ कोविंद 30 मई को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।

सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र छह जून से शुरू होकर 15 जून तक चलने की संभावना है। सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि 31 मई को होने वाली कैबिनेट की पहली बैठक में सत्र की तारीख पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। मोदी बतौर प्रधानमंत्री 30 मई को दूसरी बार शपथ ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद छह जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

सत्र के पहले ही दिन लोकसभा अस्थायी स्पीकर की नियुक्ति कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि अस्थायी स्पीकर नव निर्वाचित सांसदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे और स्पीकर का चुनाव 10 जून को होने की संभावना है। लोकसभा अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी और इसका जवाब मोदी देंगे।

राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। गौरतलब है कि मोदी भाजपा के ऐसे पहले नेता हैं जिन्हें प्रधानमंत्री के रूप में पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार चुना गया है।

साथ ही जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मोदी पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में पहुंचने वाले तीसरे प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलनरेंद्र मोदीभारतीय संसदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप