लाइव न्यूज़ :

PFI Ban: 'सबसे पहले RSS को बैन कीजिए, ये उससे भी बदतर संगठन है', पीएफआई प्रतिबंध पर बोले लालू यादव

By आजाद खान | Updated: September 28, 2022 14:21 IST

इस बैन को लेकर लालू यादव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि "सबसे पहले RSS को बैन करिए, ये उससे भी बदतर संगठन है।"

Open in App
ठळक मुद्देपीएफआई प्रतिबंध पर लालू यादव का बयान सामने आया है। लालू यादव ने इस बैन को सही ठहराया है।इस बैन के साथ उन्होंने आरएसएस पर भी बैन लगाने की बात कही है।

पटना: गृह मंत्रालय की ओर से पीएफआई (PFI) पर लगे पांच साल के बैन पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस बैन पर बोलते हुए लालू यादव ने कहा है कि पीएफआई और उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर बैन के साथ आरएसएस पर भी बैन लगना चाहिए। 

लालू यादव ने यहां तक कह दिया कि सबसे पहले आरएसएस पर बैन लगना चाहिए। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता और आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों से ‘‘संबंध’’ होने के कारण बुधवार को पीएफआई व उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर पांच वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया है।

क्या बोले लालू यादव 

पीएफआई पर लगे बैन पर बोलते हुए लालू यादव ने आरएसएस पर भी बैन लगाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आरएसएस पर बैन लगना चाहिए। आरजेडी सुप्रीमो ने आगे कहा,  "PFI पर जांच हो रही है। PFI की तरह जितने भी संगठन हैं सभी पर प्रतिबंध लगाना चाहिए जिसमें RSS भी शामिल है। सभी पर प्रतिबंध लगाया जाए.... सबसे पहले RSS को बैन करिए, ये उससे भी बदतर संगठन है।"

एबीपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पर बोलते हुए लालू यादव ने आगे कहा कि आरएसएस पर भी बैन लगना चाहिए क्योंकि ये लोग केवल मुस्लिम संगठनों को निशाना बना रहे है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह भी कहा कि वे हर बात में हिंदु-मुस्लिम करते हैं इसलिए इन पर प्रतिबंध लगना चाहिए। 

बैन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने क्या कहा

पीएफआई पर प्रतिबंध को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मंगलवार देर रात जारी एक अधिसूचना में कहा गया इस संगठन के कुछ संस्थापक सदस्य ‘स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया’ (सिमी) के नेता हैं और पीएफआई के जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से भी जुड़े हैं। जेएमबी और सिमी दोनों ही प्रतिबंधित संगठन हैं। 

अधिसूचना में कहा गया कि पीएफआई के ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया’ (आईएसआईएस) जैसे आतंकवादी संगठनों के साथ संबंधों के भी कई मामले सामने आए हैं। 

अधिसूचना में दावा किया गया कि पीएफआई और उसके सहयोगी या मोर्चे देश में असुरक्षा होने की भावना फैलाकर एक समुदाय में कट्टरता को बढ़ाने के वास्ते गुप्त रूप से काम कर रहे हैं, जिसकी पुष्टि इस तथ्य से होती है कि पीएफआई के कुछ कार्यकर्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय आतंकवादी संगठनों में शामिल हुए हैं।

भाषा इन्पुट के साथ 

टॅग्स :PFIलालू प्रसाद यादवआरएसएसआरजेडीRJD
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए