लाइव न्यूज़ :

Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली में नर्सरी के दाखिले के लिए आज जारी होगी पहली लिस्ट, जानें कब निकलेगी दूसरी सूची-अन्य जरूरी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2023 08:00 IST

आपको बता दें कि दिल्ली के निजी स्कूलों में 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश स्तर की सभी कक्षाओं का विवरण शुक्रवार तक घोषित हो रही है। गौरतलब है कि दिल्ली में 1,800 से अधिक निजी स्कूलों में प्रवेश स्तर की कक्षाओं के लिए दाखिला प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में नर्सरी के एडमिशन के लिए आज पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। ऐसे में इसकी दूसरी लिस्ट अगले महीने जारी की जाएगी। यही नहीं इस एडमिशन से जुड़े दाखिले के कार्यक्रम और फीस के बारे में भी जानकारी दी गई है।

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में स्थित 1,800 से ज्यादा निजी स्कूल नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए छात्रों की पहली सूची शुक्रवार को जारी करेंगे। निदेशालय ने गुरुवार को कहा कि छांटे गये नामों के साथ ही प्रतीक्षा सूची भी नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जायेगी। शॉर्टलिस्ट की गई छात्रों की दूसरी सूची छह फरवरी को जारी होगी। नर्सरी में दाखिले का फॉर्म भरने के लिए छात्र की उम्र कम से कम चार साल होनी चाहिए। 

1800 से अधिक स्कूलों में 1 दिसंबर से शुरू हुई थी दाखिला प्रक्रिया 

दिल्ली के निजी स्कूलों में 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश स्तर की सभी कक्षाओं का विवरण शुक्रवार तक घोषित हो रही है। आपको बता दें कि दिल्ली में 1,800 से अधिक निजी स्कूलों में प्रवेश स्तर की कक्षाओं के लिए दाखिला प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू हुई थी। 

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने पिछले महीने एक परिपत्र में कहा था कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर है। परिपत्र के मुताबिक, दाखिला के लिए चयनित छात्रों की पहली सूची और प्रतीक्षा सूची 20 जनवरी को आएगी। ऐसे में आज पहली सूची जारी होगी। 

स्कूल अपने नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर दाखिला कार्यक्रम करेगा प्रदर्शित- परिपत्र

आपको बता दें कि दाखिला के लिए चयनित छात्रों की दूसरी सूची 6 फरवरी को अपलोड की जाएगी। निजी गैर-सहायता प्राप्त विद्यालयों ने दाखिला के लिए अपने मानदंड अपनी वेबसाइट पर पहले ही अपलोड कर दिए हैं। 

परिपत्र में कहा गया है कि स्कूल अपने नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर दाखिला कार्यक्रम प्रदर्शित करेगा। ऐसे में प्रत्येक स्कूल यह भी सुनिश्चित करेगा कि दाखिला के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तक सभी आवेदकों को उपलब्ध कराया जाए। 

अधिसूचना में ह भी कहा गया है कि दाखिला पंजीकरण शुल्क के रूप में 25 रुपए की गैर-वापसी योग्य राशि ली जा सकती है। ऐसे में अभिभावक द्वारा स्कूल विवरणिका की खरीद वैकल्पिक होगी। परिपत्र में आगे कहा गया है कि सभी निजी स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और वंचित समूहों तथा दिव्यांग बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीट आरक्षित करेंगे।  

टॅग्स :New DelhiएडमिशनAdmission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठते प्रश्न

भारतलंदन किड्स प्रीस्कूल बनतालाब, जम्मू में विस्तार, आधुनिक प्रीस्कूल और EYFS पाठ्यक्रम के साथ नई पहल

भारतस्कूलों की मनमानी पर लगाम! अब स्कूल एक बार में नहीं वसूल पाएंगे महीने भर से ज्यादा की फीस

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतस्कूल टाइमिंग में बदलाव, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुला रहने का निर्देश, 27 अप्रैल से लागू

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र