लाइव न्यूज़ :

देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनवरी तक!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 21, 2019 06:14 IST

Open in App
ठळक मुद्देतीन सप्ताह के भीतर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देगी.सरकार को जनवरी तक एकीकृत सैन्य सलाहकार मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की अध्यक्षता वाली समिति अगले तीन सप्ताह के भीतर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देगी. इससे सरकार को जनवरी तक एकीकृत सैन्य सलाहकार मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा.

सूत्रों के अनुसार समिति ने जमीनी कामकाज पूरा कर लिया है और वह तीन सप्ताह के भीतर अंतिम रूपरेखा पेश करेगी. सेना प्रमुख बिपिन रावत इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता रहा तो सरकार उन्हें सेवानिवृत्त होने से पहले देश का पहला सीडीएस घोषित कर देगी.

सबसे ऊपर होगा सीडीएस सूत्रों ने कहा कि सीडीएस का पद 'फोर स्टार' जनरल के समकक्ष होगा और सभी सेनाओं के प्रमुखों में सबसे ऊपर होगा. सीडीएस मुख्यत: रक्षा और रणनीतिक मामलों में प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के एकीकृत सैन्य सलाहकार के रूप में काम करेगा. समिति ने दिया था सुझाव 1999 में कारगिल समीक्षा समिति ने इसका सुझाव दिया था.

थलसेना, नौसेना और वायुसेना पहले ही इस नए पद के लिए अपने वरिष्ठतम कमांडरों के नामों की सिफारिश रक्षा मंत्रालय को भेज चुकी है.

टॅग्स :अजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारः अजित डोवाल की टीम में अनीश दयाल सिंह, राजिंदर खन्ना, टीवी रविचंद्रन और पवन कपूर, जानें कौन क्या देखेगा

विश्वमॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, इन मुद्दे पर बातचीत

विश्वभारत-अमेरिका के बीच तनाव?, रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मिले एनएसए अजीत डोभाल, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे की तारीखों पर काम

भारतOperation Sindoor: घरेलू जीत, कूटनीतिक चूक?, भारत के रणनीतिक प्रभाव की सीमाओं को...

भारतPahalgam Terror Attack: कमांड रूम से सीधे मोर्चे पर पीएम मोदी?, कोई दिखावा नहीं और न ही बयानबाजी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील