लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से 17 की मौत, सीएम ने किया 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान

By स्वाति सिंह | Updated: January 21, 2018 07:31 IST

दिल्‍ली में भीषण आग लगी है। मौके पर 10 दमकल गाड़ियां पहुंच गई हैं।

Open in App

दिल्ली स्थित बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार शाम को भीषण आग लग गई। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई है, साथ ही कई  लोगों के घायल होने की खबर है। गोदाम से उठती विकराल लपटों को देख कर्मचारियों  मे अफरातफरी मच गई। मौके पर 10 दमकल गाड़ियां पहुंच गई हैं। रिपोर्ट्स  के मुताबिक, अपनी जान बचाने के लिए कुछ लोगों ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वहीं मरने वालों में महिलाएं और बच्चें भी बताए जा रहे हैं।

एएनआई के मुताबिक, दिल्‍ली फायर सर्विसेज के निदेशक जीसी मिश्रा ने बताया कि बवाना में तीन जगहों पर आग लगने की जानकारी मिली।  सेक्‍टर -1 में प्‍लास्टिक फैक्‍ट्री, सेक्‍टर-5 में पटाखा फैक्‍ट्री और सेक्‍टर-3 में फर्नेश ऑइल स्‍टोरेज में।  सेक्‍टर-5 में लगी आग में लोग मारे गए।  आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है।  हमने अभी तक 17 शव बरामद किए हैं। 

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसपर दुख जताते हुए जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राहत के कामों पर हमारी नजर है। इसके साथ ही केजरीवाल ने मरने वालों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये देने का घोषणा की है। इसके साथ ही नॉर्थ दिल्ली की एमसीडी मेयर प्रीती अग्रवाल मौके पर पहुंच गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के एम्स के ट्रॉमा सेंटर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

 

दिल्ली के एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि नौ मृतकों में से चार के शवों को गोदाम से निकाला जा चुका है। जबकि गोदाम में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है।उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष में शाम 6.20 पर बवाना औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलने पर 10 अग्निशामक गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई थीं।

बता दें कि अभी हाल ही में दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार (14 जनवरी) देर रात एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी। आग प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी थी। इससे पहले रविवार (14 जनवरी) राजधानी के श्रीनिवासपुरी इलाके में भी आग लगी थी। यहां झुग्गी-बस्ती आग लगी थी, जिसमें 21 लोग झुलस गए थे, जिनका उपचार सफदरजंग अस्पताल में किया जा रहा है। जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

टॅग्स :भीषण आगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी