लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: रोहिंग्या शरणार्थियों की पूरी बस्ती जलकर हुई राख, पुलिस का दावा- शार्ट सर्किट से लगी आग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 16, 2018 08:23 IST

रोहिंग्या कैम्प के निवासी इसे सिर्फ एक हादसा मानने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह रोहिंग्याओं को नुकसान पहुंचाने की सोची समझी कोशिश है। उठ रहे हैं कई सवाल।

Open in App

नई दिल्ली, 16 अप्रैलः दक्षिणी दिल्ली के कंचन कुंज इलाके में रविवार को लगी भीषण आग ने रोहिंग्या शरणार्थियों के कैम्प को खाक में बदल दिया। यहां करीब 46 झुग्गियों में 200 रोहिंग्या रहते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग करीब 3 बजे सुबह लगी। यह इतनी भीषण थी कि आधे घंटे में ही सबकुछ राख हो गया। सुबह देखने वालों को भरोसा नहीं हो रहा था कि यहां रात तक 46 झुग्गियां थी। हालांकि किसी के जान को क्षति नहीं पहुंची है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि मदनपुर खादर इलाके की जेजे कॉलोनी से सुबह 3:38 बजे आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर 11 फायर टेंडर रवाना किए गए और सुबह करीब 6:50 बजे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को फौरन दे दी गई थी लेकिन उन्होंने आने में थोड़ी देरी की। तब तक सबकुछ जल चुका था।

रोहिंग्या कैम्प के निवासी इसे सिर्फ एक हादसा मानने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह रोहिंग्याओं को नुकसान पहुंचाने की सोची समझी कोशिश है। इस आग में रोहिंग्याओं के सारे पहचान पत्र और दस्तावेज जल गए। बैंक खाता ना होने की वजह से सभी अपना पैसा घरों में ही रखते थे। आग में वो भी स्वाहा हो गए। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने का अंदेशा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'झुग्गियों में अवैध तरीके से केबल के जरिए बिजली खींची गई है। ये केबल तारें खराब गुणवत्ता की होती हैं जिनमें शॉर्ट सर्किट की संभावना होती है। लोड बढ़ने से केबल पिछल भी सकती है।' पुलिस टीम ने पाया कि गर्मियां शुरू होने से अधिकांश घरों में कूलर लग गए हैं जिससे केबल तार पर बोझ बढ़ गया और शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

टॅग्स :रोहिंग्या मुसलमानभीषण आगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील