लाइव न्यूज़ :

VIDEO: दिल्ली की INA मार्केट में दो रेस्टोरेंट में लगी आग, कई लोग घायल

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 29, 2024 08:54 IST

अग्निशमन विभाग के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 3:20 बजे सूचना मिली कि आईएनए मार्केट की एक दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 7 से 8 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।  

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के आईएनए मार्केट में सोमवार तड़के रेस्तरां में आग लगने से कई लोग घायल हो गए।फिलहाल सात से आठ अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर हैं और आग बुझाने का काम जारी है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 7 से 8 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।  

Delhi fire: दिल्ली के आईएनए मार्केट में सोमवार तड़के रेस्तरां में आग लगने से कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल सात से आठ अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर हैं और आग बुझाने का काम जारी है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 3:20 बजे सूचना मिली कि आईएनए मार्केट की एक दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 7 से 8 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।  

बताया जा रहा है कि आग एक चाइनीज फूड शॉप से ​​शुरू हुई और फिर बगल के रेस्टोरेंट तक फैल गई। चार से छह लोग झुलस गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात है। 

पांच से छह लोग घायल

दिल्ली फायर सर्विस के एसटीओ मनोज महलावत ने बताया कि आग सुबह करीब 3:20 बजे लगी। "सात से आठ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर हैं। एक चाइनीज फूड कॉर्नर और एक रेस्तरां में आग लग गई है। फास्ट फूड कॉर्नर के मालिक सहित पांच से छह लोग घायल हो गए हैं।"

महलावत ने आगे कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा, "रेस्तरां में जरूरत से ज्यादा कमर्शियल सिलेंडर रखे हुए थे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।"

टॅग्स :दिल्लीआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?