लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की फैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: August 28, 2021 12:42 IST

Open in App

दिल्ली में प्लास्टिक का उत्पादन करने वाली एक फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ्रेंड्स कालोनी औद्योगिक इलाके में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह छह बजकर 12 मिनट पर आग लगने के बारे में जानकारी मिली और दमकल के 14 वाहन घटनास्थल पर भेजे गए। उन्होंने बताया, ‘‘ यह आग बुझाने के सबसे कठिन अभियानों में से एक था क्योंकि फैक्ट्री बेहद संकरे इलाके में स्थित थी और पानी का कोई स्रोत भी उपलब्ध नहीं था। हमें पतली-पतली गलियों से पानी पहुंचाना पड़ा।’’ अधिकारी ने बताया कि आग बुझा ली गई लेकिन स्थान को ठंडा करने का काम जारी है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टपत्नी, 5 बेटा, 1 बेटी, 4 बहु और 7 नाती-पोतों के साथ 4 मंजिला इमारत में रहते थे व्यवसायी राजेंद्र कश्यप?, देखते ही देखते 9 की जान?

क्राइम अलर्टपालम आगः 3 बच्चे सहित 9 लोग जिंदा जले?, बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग और पूरा परिवार खत्म, देखिए वीडियो

भारतDelhi: आग की लपटें और लोगों की बचाने की कोशिश..., पालम में इमारत अग्निकांड में 7 लोग झुलसे, वीडियो वायरल

भारतDelhi Fire Accident: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो