लाइव न्यूज़ :

भाजपा MLA अश्वथ के खिलाफ केस दर्ज, बोले प्रियांक खड़गे- बीजेपी ढीली तोप बन गई है, जीभ और दिमाग के बीच का संपर्क खो दिया है

By अनिल शर्मा | Updated: May 25, 2023 12:03 IST

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा ढीली तोप बन गई है। उन्होंने अपनी जीभ और दिमाग के बीच का संपर्क खो दिया है। वे बोलने से पहले सोचते नहीं हैं ... उन्हें लगता है कि वे इससे दूर हो सकते हैं। यह नहीं होने वाला कर्नाटक में।

Open in App
ठळक मुद्देअश्वथ ने अपने बयान में मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को टीपू सुल्तान की तरह खत्म कर देने की बात कही थी।इसी साल फरवरी में अश्वथ नारायण ने मांड्या जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को यह विवादित बयान दिया था।भाजपा नेता के खिलाफ मैसूर के देवराजा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बेंगलुरुः कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सीएन अश्वथ नारायण अपने एक बयान को लेकर मुश्किलों में फंस गए हैं। भाजपा नेता के खिलाफ मैसूर के देवराजा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अश्वथ ने अपने बयान में मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को टीपू सुल्तान की तरह खत्म कर देने की बात कही थी।

दरअसल इसी साल फरवरी में तत्कालीन मंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने मांड्या जिले के सतनूर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि सिद्धारमैया टीपू सुल्तान की जगह पर आएंगे। क्या आप वीर सावरकर या टीपू सुल्तान चाहते हैं? भाजपा नेता ने कहा था कि आपको फैसला करना होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा था कि आप जानते हैं कि उरी गौड़ा और नानजे गौड़ा ने टीपू सुल्तान के साथ क्या किया था। इसी तरह से सिद्दरमैया को खत्म कर देना चाहिए।

अश्वथ के इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था। अब जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तो भाजपा नेता पर कार्रवाई की गई है। कांग्रेस के नेता अश्वथ की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा ढीली तोप बन गई है। उन्होंने अपनी जीभ और दिमाग के बीच का संपर्क खो दिया है। वे बोलने से पहले सोचते नहीं हैं ... उन्हें लगता है कि वे इससे दूर हो सकते हैं। यह नहीं होने वाला कर्नाटक में।

प्रियांग खड़गे ने कहा कि लोगों को इस बारे में बहुत सावधान रहने की जरूरत है कि वे क्या बोलते हैं। जब तक वे अपने अधिकारों के साथ ठीक हैं, हमें कोई समस्या नहीं है, लेकिन आप मुख्यमंत्री या मुख्यमंत्री के कार्यालय को नीचा नहीं दिखा सकते हैं और इससे बच सकते हैं।

गौरतलब है कि बयान को लेकर विवाद बढ़ने के बाद अश्वथ ने माफी भी मांगीथी। अश्वथ ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने सिद्दरमैया की तुलना टीपू सुल्तान से की थी। ये एक वैचारिक अंतर है। अगर किसी को मेरे बयान से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांग लेता हूं।

टॅग्स :Ashwath NarayanKarnatakaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर