लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गाँधी, कमलनाथ के खिलाफ इंदौर में दर्ज हुई FIR, '50% कमीशन' से जुड़ा है मामला, जानें

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 13, 2023 09:12 IST

इंदौर में भाजपा के विधि प्रकोष्ठ ने संयोगितागंज थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रियंका गाँधी वाड्रा, कमलनाथ, अरुण यादव और अन्य पर धारा 420,469 के तहत मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी शिवराज सरकार पर 50 प्रतिशत कमीशन का आरोप लगाया था।प्रियंका ने एक ट्वीट किया था जिसको लेकर कांग्रेस के तीन नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौरा में प्रियंका गांधी, कमलनाथ समेत तीन कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल मामला '50 प्रतिशत कमीशन' वाले बयान से जुड़ा है। प्रियंका गांधी ने शिवराज सिंह सरकार पर 50% कमीशन का आरोप लगाया था। इसको लेकर प्रियंका ने ट्वीट किया था। जिसके बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। 

जहाँ काँग्रेस इसे लेकर भाजपा पर लगातार हमले कर रही है। वहीं अब भाजपा ने भी मोर्चा खोल लिया है। इंदौर में भाजपा के विधि प्रकोष्ठ ने संयोगितागंज थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रियंका गाँधी वाड्रा, कमलनाथ, अरुण यादव और अन्य पर धारा 420,469 के तहत मामला दर्ज किया है।

विधि प्रकोष्ठ के नगर संयोजक निमेश पाठक ने बताया कि मेरे द्वारा विगत दिनों में कांग्रेस के नेताओं द्वारा किए गए ट्वीट पर कुछ समाचार पत्रों की कटिंग में 50 प्रतिशत कमीशन की मांग संबंधित एक पोस्ट देखी। जिसमें लिखा था कि मध्य प्रदेश में ठेकेदार के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि मध्य प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है।

उन्होंने कहा कि साथ ही किसी समाचार पत्र की कटिंग शेयर की हुई है जिसका हेडिंग "सोशल मीडिया पर वायरल पत्र पेटी ठेकेदार की चिट्ठी लिख पाता प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा है जांच करो" लिखा हुआ है। इसके साथ माननीय मुख्य न्यायाधीश मध्य प्रदेश न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर को संबोधित करते हुए किसी ज्ञानेंद्र अवस्थी नामक व्यक्ति के नाम से एक पत्र भी लगा था।

निमेष पाठक ने कहा कि उपरोक्त आरोप अत्यंत गंभीर प्रवृत्ति के हैं जिनकी तत्काल विस्तृत जांच किया जाना अत्यंत आवश्यक है ताकि पत्र में जो आरोप लगाए हैं वास्तव में लगाए गए हैं वह वास्तविक है या नहीं उक्त व्यक्ति वास्तविक है या नहीं इसकी जांच हो। आवेदन पर संयोगितागंज पुलिस ने धारा 420,469 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :Kamal Nathशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज