लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अब ध्वनि प्रदूषण पर 1 लाख रुपये तक का लगेगा जुर्माना, DPCC ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 10, 2021 13:51 IST

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने ध्वनि प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन करने पर दिए जाने वाले दंड की राशि में संशोधन किया है। अब ध्वनि प्रदूषण करने पर 1 लाख तक का जुर्माना लग सकता है ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आवासीय या व्यावसायिक क्षेत्रों पटाखा चलाने पर 1000 रुपए तक जुर्माना लग सकता है वहीं रैली , शादी या धार्मिक उत्सव में पटाखा जलाने से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने पर 10 हजार जुर्मानानियम तोड़ने पर 40 हजार और उससे अधिक जुर्माना लग सकता है

दिल्ली : दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल समिति (डीपीसीसी ) ने ध्वनि प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन करने पर दिए जाने वाले दंड में संशोधन किया । नई दरों के अनुसार, ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर लोगों को 1 लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है ।

नए नियम के अनुसार, निर्धारित समय के बाद किसी भी व्यक्ति द्वारा आवासीय या व्यवसायिक क्षेत्रों में पटाखा जलाए जाने पर 1,000 रुपए तक और साइलेंट जोन में ऐसा करने पर 3,000 रुपए तक का जुर्माना लग सकता है । 

अगर किसी रैली , शादी या धार्मिक उत्सव में पटाखा जलाने से संबंधित नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो आयोजन के आयोजक को आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में 10,000 रुपए और साइलेंट जोन में ऐसा करने पर 20,000 रुपए तक जुर्माना चुकाना पड़ सकता है । 

यदि एक ही क्षेत्र में दूसरी बार नियमों का उल्लंघन किया जाता बै तो जुर्माने की राशि बढ़ाकर 40,000 रुपए कर दी जाएगी । यदि दो बार से अधिक नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो एक लाख रुपए का जुर्माना भरना होगा और संशोधित नियमानुसार क्षेत्र को सील कर दिया जाएगा ।

इसके अतिरिक्त 1000 केवीए से ज्यादा पर डीजल जनरेटर सेटों को चलाने पर 1 लाख तक का जुर्माना लग सकता है । इसके अतिरिक्त डीपीसीसी ने जनरेटर सेटों के कारण होने वाले ध्वनि प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कदम उठाए हैं । ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले संयंत्रों को जब्त करने का भी प्रावधान किया गया है । 

इन प्रस्तावों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने स्वीकार कर लिया है । संबंधित विभागों को नए नियमों को सख्ती से लागू करने और हर महीने इसकी रिपोर्ट देने को कहा गया है । दिल्ली में ध्वनि प्रदूषण लोगों की चिंता का मुख्य कारण भी है ।  इसके कारण  वायु प्रदूषण भी बढ़ता है , जिससे लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होती है ।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल