लाइव न्यूज़ :

मुंबई: गूगल के सुंदर पिचाई के खिलाफ मामला दर्ज, यूट्यूब पर बॉलीवुड फिल्म के कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप

By विशाल कुमार | Updated: January 27, 2022 10:26 IST

बॉलीवुड निर्देशक सुनील दर्शन ने पिचाई के खिलाफ अपनी शिकायत में कहा है कि उन्होंने अपनी 2017 की फिल्म 'एक हसीना थी एक दीवाना था' के अधिकार किसी को नहीं बेचे हैं और न ही इसे रिलीज किया है, और इसके बावजूद यह यूट्यूब पर लाखों व्यूज के साथ चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और कंपनी के पांच अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।बॉलीवुड निर्देशक सुनील दर्शन ने कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया है।दर्शन ने कहा कि उनकी फिल्म को अवैध रूप से अपलोड करके एक बड़ी राशि बनाई जा रही है।

नई दिल्ली: यूट्यूब पर एक बॉलीवुड फिल्म के कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और कंपनी के पांच अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

बॉलीवुड निर्देशक सुनील दर्शन ने पिचाई के खिलाफ अपनी शिकायत में कहा है कि उन्होंने अपनी 2017 की फिल्म 'एक हसीना थी एक दीवाना था' के अधिकार किसी को नहीं बेचे हैं और न ही इसे रिलीज किया है, और इसके बावजूद यह यूट्यूब पर लाखों व्यूज के साथ चल रहा है।

उन्होंने दावा किया कि एक अरब से अधिक उल्लंघनों के साथ सामग्री का साफ तौर पर उपयोग किया गया है और उनकी फिल्म को अवैध रूप से अपलोड करके एक बड़ी राशि बनाई जा रही है।

दर्शन ने कहा कि मैं सुंदर पिचाई को जिम्मेदार मानता हूं क्योंकि वह गूगल का प्रतिनिधित्व करते हैं। मैंने अपने 'एक हसीना थी एक दीवाना था' के 1 अरब से अधिक व्यूज को ट्रैक किया है। इस मामले की कंपनी से शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पिचाई के साथ यूट्यूब के प्रमुख गौतम आनंद और शिकायत अधिकारी जो ग्रियर और गूगल के चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

फिल्म 'एक हसीना थी एक दीवाना था' का लेखन, निर्माण और निर्देशन सुनील दर्शन ने किया था। इसमें मुख्य भूमिका में शिव दर्शन, नताशा फर्नांडीज और उपेन पटेल थे।

सुंदर पिचाई को हाल ही में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

टॅग्स :सुंदर पिचाईयू ट्यूबयुट्यूब वीडियोगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा