लाइव न्यूज़ :

आपके हाथ सिखों और कश्मीरियों के खून से रंगे हैं!, राहुल गांधी के ट्वीट पर भड़के फिल्ममेकर ने कहा- गांधी के नाम पर देश को लूटते रहे

By अनिल शर्मा | Updated: January 31, 2022 16:26 IST

राहुल गांधी का यह ट्वीट फिल्ममेकर अशोक पंडित को नागवार गुजरा। उन्होंने राहुल गांधी के ट्वीट को साझा करते हुए उनपर गांधी के नाम पर भारत को लूटने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा कि गांधी की हत्या हिंदुत्ववादियों द्वारा किया गया राहुल गांधी ने कहा कि इन्हें लगता है कि गांधी नहीं रहे लेकिन जहां सत्य है वहां बापू आज भी जिंदा हैंफिल्ममेकर अशोक पंडित ने राहुल गांधी के ट्वीट को साझा करते हुए उनपर गांधी के नामपर देश को लूटने का आरोप लगाया

नई दिल्लीः महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में हिंदुत्वाद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गाँधी जी नहीं रहे। राहुल गांधी ने कहा कि जहां सत्य है वहां आज भी बापू जिंदा हैं। 

राहुल गांधी का यह ट्वीट फिल्ममेकर अशोक पंडित को नागवार गुजरा। उन्होंने राहुल गांधी के ट्वीट को साझा करते हुए उनपर गांधी के नाम पर भारत को लूटने का आरोप लगाया है। फिल्ममेकर ने यह भी कहा कि आपसे हिंदुओं को गांधी प्रेम के लिए प्रमाणपत्र की जरुरत नहीं है।

अशोक पंडित ने राहुल गांधी (कांग्रेस) पर यह भी आरोप लगाया है कि उनके हाथ सिखों और कश्मीरियों के खून से रंगे हैं। ट्वीट में लिखा -अरे बिटवा कभी-कभार उनके बारे में भी बात कर लो जिन्होंने आपके पिता और दादी का कत्ल किया था! जिंदगी भर ‘गांधी’ के नाम से पूरे देश को लूटते रहे ! हिंदुओं को गांधी प्रेम की certificate आपसे नहीं चाहिए क्यूँकि आपके हाथ सिखों के और कश्मीरी खून से रंगे हुए हैं!

फिल्ममेकर के इस ट्वीट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं। एक ने लिखा, गांधी जी देश का बँटवारा नहीं रोक सकें तो फिर आजादी कैसे दिला दिए। मैं क्यों कहूँ कि देदी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल जबकि हमें पता है लाखों लोगों का कत्लेआम हुआ। क्या यह गीत उनके साथ नाइंसाफी नहीं है जिन्होंने देश के खातिर कुर्बानियां दी। फिर पूछता हूँ बँटवारा क्यों नहीं रूका।

एक ने लिखा- ऐसा अधकचरा ज्ञान शाखा की ही देन है। इसी झूठ पर ही इनका अस्तित्व टिका है गोडसे तो पुर्जा था, दिमाग और सामान किसी और का था ये सत्य सर्वविदित है अंधभक्त अंधे ही होते हैं।

एक अन्य ने लिखा, दादी का क़त्ल जिस विचारधारा के लोगो ने किया था उस विचारधारा का समर्थन करने वाले कुछ लोगो को सत्याग्रही कहते हे ताकि कुछ वोट तो मिल जाये और वोटो के लालच में पिता का कत्ल करने वालो को माफ करने का नाटक किया।

इसके साथ एक ने लिखा- राहुल की परिभाषा के अनुसार गांधी व गाँधीत्व में अंतर है जो वास्तविक लगता भी है। ये फर्जी गांधी जिन्होंने गाँधीत्व का चोला ओढ़ रखा है वह असली गांधी से जमीन आसमान के अंतर पर हैं। उनकी पोल खुल चुकी है।

टॅग्स :राहुल गांधीमहात्मा गाँधीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए