लाइव न्यूज़ :

Mumbai North West Lok Sabha Seat: फिर चुनाव लड़ेंगे गोविंदा, शिवसेना यहां से दे सकती है टिकट

By धीरज मिश्रा | Updated: March 28, 2024 17:42 IST

Govinda Joins Shiv Sena: फिल्म स्टार गोविंदा एक बार फिर राजनीति की पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है। लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में एक बार फिर मैदान में होंगे फिल्म स्टार गोविंदा गोविंदा ने एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना की ज्वाइन शिवसेना गोविंदा को इस लोकसभा से देगी टिकट

Actor Govinda Joins Shiv Sena: फिल्म स्टार गोविंदा (Govinda) एक बार फिर राजनीति की पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है। लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। गुरुवार को गोविंदा ने एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना ज्वाइन कर ली है। उन्हें शिवसेना में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शामिल कराया। शिवसेना उन्हें मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से मैदान में उतार सकती है। शिवसेना में शामिल होने के बाद अभिनेता गोविंदा ने कहा मुझे जो काम मिलेगा वो काम मैं ईमानदारी से करूंगा। मैं 2004 से 2009 तक राजनीति में था और वह 14वीं लोकसभा थी। यह अद्भुत संयोग है कि अब 14 साल बाद आज मैं फिर से राजनीति में आया हूं। वहीं, कपूर खानदान की दो बहने करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना ज्वाइन कर सकती है। माना जा रहा है कि वह भी एकनाथ शिंदे की पार्टी से चुनाव लड़ सकती हैं।

गोविंदा की तरफ से कोई बयान नहीं आया है

मीडिया में गोविंदा के चुनाव लड़ने को लेकर हवा चल रही है। लेकिन इस हवा पर अभी गोविंदा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, जब बीते दिनों उन्होंने एकनाश शिंदे वाली शिवसेना के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े से मुलाकात की तो राजनीति के गलियारों में उनकी लौटने की खबर को बढ़ावा मिला। कहा जाने लगा कि गोविंदा राजनीति में दूसरी पारी खेलने के लिए तैयार हैं। गोविंदा के चुनाव लड़ने को लेकर एकनाथ शिंदे गुट की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं गोविंदा

फिल्म स्टार गोविंदा ने साल 2004 में कांग्रेस से अपनी राजनीति की पारी शुरू की। उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा। साल 2004 से 2009 तक उन्होंने सांसद का कार्यकाल पूरा किया। गोविंदा मुंबई नॉर्थ से सांसद चुने गए थे। उन्होंने बीजेपी के राम नाइक को चुनाव हराया था। 

गोविंदा के फिल्मी करियर पर नजर

गोविंदा बॉलीवुड के महान कलाकारों में से एक है। गोविंदा ने हिन्दी फिल्मों में एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्में की हैं। राजा बाबू, कुली नंबर-1, पार्टनर जैसी फिल्में शामिल हैं। मौजूदा समय में गोविंदा कई निजी चैनलों पर प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो में भी बतौर जज शिरकत करते हैं।

टॅग्स :गोविंदाएकनाथ शिंदेमुंबईलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावकरीना कपूरकरिश्मा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए