लाइव न्यूज़ :

पांच दिवसीय दौरे पर फिजी के उप-प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद आए भारत, दिल्ली में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री डॉक्टर राजकुमार रंजन सिंह से की मुलाकात

By अंजली चौहान | Updated: February 8, 2023 15:16 IST

फिजी के उप-प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री बिमान प्रसाद भारत में अपने पांच दिवसीय दौरे पर हैं और इस दौरान वह सरकार के कई मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपांच दिवसीय दौरे पर पहुंचे फिजी के उपप्रधानमंत्री उपप्रधानमंत्री बिमान प्रसाद ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह से मुलाकात कीफिजी की सरकार भारत के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है।

नई दिल्ली: भारत में पांच दिवसीय दौरे पर आए फिजी के उप-प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री बिमान प्रसाद ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री डॉक्टर राजकुमार रंजन सिंह से मुलाकात की है। 

फिजी के उप-प्रधानमंत्री अपने दौरे में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात कर सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने बेंगलुरु में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप एस पुरी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में दोनों देशों के मंत्रियों के बीच कई विषयों को लेकर बातचीत हुई। 

बेंगलुरु में पहुंचे फिजी के उप-प्रधानमंत्री ने द हिंदू से बात करते हुए कहा कि वह अपने दौरे में भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में 6 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 का उद्घाटन किया गया, जिसमें फिजी के उपप्रधानमंत्री ने भी हिस्सा लिया। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि फिजी और भारत जलवायु परिवर्तन लक्ष्यों को पूरा करने और सामान्य लोकतांत्रिक मूल्यों को सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे। पिछले पंद्रह सालों से फिजी ने संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कोई असरदार काम नहीं किया है। हम भारत और भारत जैसे अन्य लोकतांत्रिक देशों के साथ अपने संबंधों को विकसित करने और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने पर ध्यान दे रहे हैं। 

बता दें कि बिमान प्रसाद की पार्टी ने फिजी में तीन दलों के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई है। फिजी पैसिफिक स्मॉल आइलैंड डेवलपिंग स्टेट्स (PSIDS) के समुदाय का एक प्रमुख सदस्य है, जो जलवायु परिवर्तन और भूमि क्षरण के खतरों से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में फिजी का दौरा किया था। 

टॅग्स :भारतदिल्लीExternal Affairs Minister
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज