लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जंग के बीच लाइफबॉय और डेटॉल के बीच झगड़ा, कोर्ट तक पहुंची बात, जानिए क्या है पूरा मामला

By प्रिया कुमारी | Updated: March 23, 2020 14:08 IST

कोरोना संकट के बीच हाथ धोने के फायदे बताए जा रहे हैं, ज्यादा से ज्यादा हाथ धोए और सुरक्षित रहे लेकिन किसे पता था कि ये हाथ धोना ही लाइफबॉय और डेटॉल के बीच झगडे़ का कारण बन जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देलाइफबॉय बनाने वाली कंपनी ने डेटॉल की कंपनी से मांगा था 1 करोड़ रुपये का हर्जानाएक महीने के लिए डेटॉल ने किया अपने विज्ञापन को बैन।

कोरोना संकट के बीच हाथ धोने के फायदे के बारे में बताया जा रहा है। हालांकि किसे पता था कि ये हाथ धोना ही लाइफबॉय और डेटॉल के बीच झगडे़ का कारण बन जाएगा और ये मामला बॉम्बे कोर्ट तक पहुंच जाएगा। दरअसल, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड द्वारा एक मामले को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में पहुंचने के बाद डेटॉल हैंडवाश बनाने वाली रेकिट बेंकिजर (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने हाईकोर्ट को बताया है कि वो अपने विज्ञापन को एक महीने के लिए बंद कर देगी।

क्या है पूरा मामला

लाइफबॉय साबुन बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने बॉम्बे हाई कोर्ट में डेटॉल कंपनी के खिलाफ याचिका दायर कर कहा है कि ऐल्कॉहल वाले सैनिटाइजर समेत और प्रोडक्ट तब रेकमंड किए जाते हैं, जब साबुन और पानी न हो। टीवी पर दिखाए जा रहे विज्ञापनों में बताया जा रहा है कि डेटॉल हैंडवॉश ही हाथ धोने का सबसे सुरक्षित तरीका है और साबुन से हाथ धोने पर कीटाणुओं से पूरी सुरक्षा नहीं मिल सकती जबकि WHO ने भी कहा है कि साबुन और पानी से हाथ धोना है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने बॉम्बे हाई कोर्ट में डेटॉल कंंपनी से हर्जाने के तौर पर एक करोड़ रुपये की मांग की थी। कंपनी का कहना था कि डेटॉल के टीवी ऐड पूरी तरह झूठ पर आधारित है और जनता को गलत जानकारी दे रहे हैं।

इस बात पर रेकिट बेंकिजर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बॉम्बे हाइ कोर्ट में कहा कि वो टीवी पर दिखाए जाने वाले ऐड को एक महीने के लिए रोक देगी। इस मामले पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनवाई की है। डेटॉल की तरफ से केस लड़ रहे सीनियर काउंसलर ने बचाव में कहा कि HUL ये साबित नहीं कर पाया है कि 12 मार्च को दिखाए गये विज्ञापन में उसके किसी प्रोडक्ट को दिखाया गया। इसलिए हर्जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमंत्रियों के बच्चे 'अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं', पुलिस ढूंढ नहीं पाती?, बंबई उच्च न्यायालय ने कहा- क्या मुख्यमंत्री फडणवीस इतने बेबस हैं मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते?

भारतमहानगरपालिका चुनावः महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के इशारे पर नामांकन पत्र खारिज?, बंबई उच्च न्यायालय पहुंचे 8 प्रत्याशी, देखिए लिस्ट

भारत400 नए मेंबर कहां से जोड़े?, एनसीपी विधायक रोहित पवार की पत्नी कुंती, ससुर सतीश मागर और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती पर कोर्ट ने उठाए सवाल

भारतMaharashtra: बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई के बांद्रा और एस्प्लेनेड कोर्ट खाली कराए गए

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप