लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सेक्स विषय पर सदन में दिए बयान पर रो पड़ीं महिला विधान पार्षद, भाजपा ने की कड़ी निंदा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 7, 2023 21:43 IST

विधानसभा और परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सेक्स विषय पर जो कुछ कहा उसे सुन भाजपा की विधान पार्षद निवेदता सिंह रो बैठीं। निवेदता सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को शर्मसार करने का काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने सेक्स विषय पर जो कुछ कहा उसे सुन भाजपा की विधान पार्षद निवेदता सिंह रो बैठीनिवेदता सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को शर्मसार करने का काम किया है मुख्यमंत्री के बयान को भाजपा नेताओं ने कड़ी निंदा की है

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जातीय गणना पर चर्चा के दौरान महिला और पुरुष के संबंधों के लेकर विधानमंडल के दोनों ही सदनों में ऐसी बात कह दी कि सदन के भीतर बैठी महिला विधायक शर्मसार हो गईं। वहीं, मुख्यमंत्री के बयान को भाजपा नेताओं ने कड़ी निंदा की है। 

विधानसभा और परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सेक्स विषय पर जो कुछ कहा उसे सुन भाजपा की विधान पार्षद निवेदता सिंह रो बैठीं। निवेदता सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को शर्मसार करने का काम किया है। वे भी एक पिता हैं। हम भी मां, बहन, पत्नी और बेटी हैं सदन में इस तरह का गंदा बयान देना कही से उचित नहीं है। 

वहीं, मुख्यमंत्री ने जिस तरह से प्रजनन संख्या बढ़ने और घटने की व्याख्या की उसको लेकर घोर निंदा की जा रही है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन किया है। ऐसे में मुख्यमंत्री की अमर्यादित बातों का समर्थन करने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को सुझाव दिया है। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सदन में जिस तरह से महिला-पुरुष के संबंधों को लेकर बयान दिया उसे पूरे बिहार की महिलाएं शर्मसार हो गईं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद मां और बहने नीतीश कुमार की सभा में जाने से कतराएंगी। नीतीश कुमार को क्या हो गया है। जब तक भाजपा के साथ थे तो लोगों के साथ अच्छा बरताव करते थे लेकिन राजद और कांग्रेस के साथ जाने के बाद उनकी स्थिति गड़बड़ा गई है। 

उन्होंने कहा कि दोनों ही सदनों में मुख्यमंत्री ने जिस तरीके से बयान दिया सदन में मौजूद महिला सदस्य तो पूरी तरह से शर्मसार हो गईं। लोकतंत्र में इससे बड़े दुर्भाग्य की बात कुछ नहीं हो सकती है। वहीं मुख्यमंत्री के बयान का तेजस्वी यादव द्वारा समर्थन किए जाने पर सम्राट ने कहा कि हमलोगों की किताब में भी इतने साफ साफ तरीके से बातें नहीं बताई जाती हैं। उपमुख्यमंत्री को अगर नीतीश कुमार की बातें इतनी ही अच्छी लग रही हैं तो अपना शिक्षक बना लें।

बता दें कि जातीय गणना पर चर्चा के दौरान महिला और पुरुष के संबंधों के नीतीश सदन के अंदर बताने लगे कि उन्होंने कैसे बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कर लिया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने कहा कि जब पढ़ लेगी लड़की तो जो पुरूष है, जब शादी होती है तो रोज रात में उसके साथ करता है न। उसी में और पैदा हो जाता है। अगर लड़की पढ़ लेती है तो हमको मालूम है कि पुरूष करेगा ठीक है। लेकिन लड़की कहेगी कि अंतिम में उसको भीतर मत घुसाओ, उसको बाहर कर दो। पुरूष करता तो है, लेकिन अब जनसंख्या घट रही है। 

नीतीश कुमार ने कहा कि सब लोग इसे समझ लीजिये। पत्रकार लोग भी मेरी बात को ठीक से समझ लीजिये। नीतीश कहते रहे कि लड़की के पढ़ने से कैसे और क्या फायदा हुआ है। वे सिर्फ सदन में ही नहीं बल्कि उपर पत्रकार दीर्घा में बैठे पत्रकारों की ओर देख कर अपनी उपलब्धि गिनाते रहे।

टॅग्स :नीतीश कुमारBJPबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप