लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: एफबीआई ने पेगासस बनाने वाली कंपनी से निगरानी सॉफ्टवेयर खरीदने और उसका टेस्ट करने की बात स्वीकार की

By विशाल कुमार | Updated: February 3, 2022 11:23 IST

न्यूयॉर्क टाइम्स और ब्रिटेन के द गार्जियन अखबारों में अमेरिका द्वारा पेगासस खरीदे जाने की रिपोर्ट पर एफबीआई ने कहा कि एफबीआई ने केवल उत्पाद परीक्षण और मूल्यांकन के लिए एक सीमित लाइसेंस प्राप्त किया था।

Open in App
ठळक मुद्देएफबीआई ने कहा कि उसने इसका इस्तेमाल किसी भी तरह की जांच में नहीं किया।एफबीआई ने यह भी कहा कि उसका लाइसेंस अब सक्रिय नहीं है।

वाशिंगटन: बुधवार को फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) ने माना कि उसने इजरायली निगरानी कंपनी एनएसओ ग्रुप द्वारा बनाए गए हैकिंग उपकरण को खरीदा था और उसका टेस्ट किया था। हालांकि, अमेरिकी खुफिया संस्था ने कहा कि उसने इसका इस्तेमाल किसी भी तरह की जांच में नहीं किया।

बता दें कि, पेगासस सॉफ्टवेयर बनाने वाली एनएसओ पिछले साल तब विवादों में आई जब अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के एक खुलासे में सामने आया कि उसके उपकरणों का उपयोग सरकारी और अन्य एजेंसियों द्वारा स्मार्टफोंस को हैक करने के लिए किया जा रहा है।

एनएसओ ने कहा है कि उसकी तकनीक का उद्देश्य आतंकवादियों, बच्चों के खिलाफ यौन अपराध करने वालों और कठोर अपराधियों को पकड़ने में मदद करना है। आईफोन निर्माता एप्पल एनएसओ पर उसके उपयोगकर्ता नियमों और सेवाओं के समझौते का उल्लंघन करने के लिए मुकदमा चला रही है।

न्यूयॉर्क टाइम्स और ब्रिटेन के द गार्जियन अखबारों में अमेरिका द्वारा पेगासस खरीदे जाने की रिपोर्ट पर एफबीआई ने कहा कि एफबीआई ने केवल उत्पाद परीक्षण और मूल्यांकन के लिए एक सीमित लाइसेंस प्राप्त किया था और किसी भी जांच के लिए में कोई उपयोग नहीं किया। एफबीआई ने यह भी कहा कि उसका लाइसेंस अब सक्रिय नहीं है।

लंबे समय तक अपने ग्राहकों की सूची को गोपनीय रखने वाले एनएसओ ने कहता रहा है कि यह अपने उत्पादों को केवल सत्यापित और वैध सरकारी ग्राहकों को बेचता है। जांच में पाया गया है कि एनएसओ के उपकरण का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों, पत्रकारों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ किया गया है।

बता दें कि, पिछले साल के अंत में अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने मानवाधिकारों की चिंताओं को लेकर एनएसओ को ब्लैक लिस्ट कर दिया था।  वहीं, साल 2020 में रॉयटर्स ने बताया कि एफबीआई अमेरिकी निवासियों और कंपनियों पर संभावित हैक में एनएसओ की भूमिका की जांच कर रहा है।

टॅग्स :NSOFBIपेगासस स्पाईवेयरअमेरिकाजो बाइडनAmericaJoe Biden
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप